फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी

पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी

Fri, 06 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी
आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली मंच के अंतर्गत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की शुक्रवार को लखनऊ के विश्वेसरैया सभागार में सभा का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य वक्ता आल इंडिया रेलवे फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड शिवगोपाल मिश्र थे। जिसमें जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रताप श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह और जिला मंत्री अनिल कुमार तिवारी ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघर्ष की रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नही कि जाती आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संघर्ष की जो रणनीति बनाई गई है उसके तहत नौ अगस्त को जनपद स्तर पर धरना प्रदर्शन, 29, 30, 31 अगस्त को पूर्ण कार्य बहिष्कार, आठ अक्टूबर को लखनऊ में महारैली का आयोजन, 25, 26 और 27 अक्टूबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल किए जाने की घोषणा कि गई। इस मौके पर सचिवालय संघ के प्रांतीय अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्रा, बीटीसी के संतोष तिवारी, जूनियर हाईस्कूल के दिनेश सिंह, लेखपाल संघ के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed