फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रेशमी साड़ी के लिए मशहूर मुबारकपुर की साख को गंदगी लगा रही बट्टा

रेशमी साड़ी के लिए मशहूर मुबारकपुर की साख को गंदगी लगा रही बट्टा

Sat, 28 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
रेशमी साड़ी के लिए मशहूर मुबारकपुर की साख को गंदगी लगा रही बट्टा
अमिलो। अपनी सुनहरी चमक और खूबसूरत रेशमी साड़ी के मशहूर कस्बा मुबारकपुर की साख को जगह-जगह फैली गन्दगी बट्टा लगा रही है। कस्बे में जगह-जगह गंदगी और कूड़े का अंबार केंद्र सरकारी के स्वच्छ भारत मिशन को भी मुंह चिढ़ा रहा है। पालिका प्रशासन की उदासीनता से बाजारवासियों की नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बुनकर बहुल मुबारकपुर के रोडवेज चौराहे के पास मछली बजार और अबादी के बीचोंबीच खाली जमीन पर लगा गंदगी का ढेर दुर्गंध और बीमारी का पर्याय बना हुआ है। आवारा पशु गंदी में दिन भर मुंह मारते रहते हैं। नगरपालिका प्रशासन की नजर इस पर नहीं पड़ती है। फल विक्रेता सुलेमान, दुकानदार मेराज आलम, अनिल शर्मा, प्रेमचंद मिस्त्री, आदि का कहना है कि नई पालिकाध्यक्ष के चुनाव के बाद उम्मीद थी कि नगर की खुबसूरत तस्वीर सामने आएगी। शुरुआती दौर में सफाईकर्मी दो बार सफाई करने आते थे। अब एक बार भी सफाई कर्मी झाड़ू लगाते नजर नहीं आते हैं। वहीं, अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह का कहना है कि पूरे पालिका परिषद में साफ सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है। कही भी गंदगी का पता चलता है तो उसे साफ सफाई कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed