फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   धूमधाम से मनायी गई संत रविदास की जयंती

धूमधाम से मनायी गई संत रविदास की जयंती

Thu, 01 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनायी गई संत रविदास की जयंती
आजमगढ़। संत रविदास की जयंती बुधवार को पूरे जिले में धूमधाम के साथ मनाई गई। कहीं आकर्षक झांकियों के साथ जुलूस निकाला गया तो कहीं संगोष्ठी का आयोजन कर संत रविदास के जीवनवृत्त पर चर्चा की गई। सभी विद्यालयों में छात्रों को संत रविदास के जीवन से अवगत कराते हुए विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में रविदास जयंती पर विविध आयोजन हुए। रैदास समाज के लोगों ने शहर में आकर्षक झांकियां निकाली। जो पूरे शहर का भ्रमण कर रविदास मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई। हरवंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में बच्चों को संत रविदास के जीवन से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की शुरूआत उपनिदेशिका कंचन यादव और प्रधानाचार्य एसपी दास ने रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मदर ब्यूला स्कूल में भी संत रविदास की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। प्रबंधक जस्सी ब्राडवे ने कहा कि संत रविदास के उपदेश आज भी हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने समाज के कल्याण व उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर प्राचार्य डॉ. मधुबाला राय की अध्यक्षता में रविदास जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में संत रविदास के जीवन पर चर्चा की गई। पूर्वांचल जनमोर्चा ने रविदास जयंती समारोह का आयोजन कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर किया। अध्यक्ष शिव मोहन शिल्पकार ने संत रविदास को महान कर्मयोगी बताया। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने कर्म के साथ ही साथ भक्ति के मार्ग का अनुसरण किया। भाजपा नगर इकाई के तत्वाधान में संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम के साथ नगर कार्यालय पर मनाई गयी। नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मनुष्य जन्म नहीं बल्कि अपने कर्म से महान होता है। यही सीख संत रविदास ने अपने उपदेशों में दी है। बदरका स्थित भारत भारतीय स्कूल पर प्रधानाचार्य चंद्रशेखर प्रजापति ने बच्चों को संत रविदास के जीवन से अवगत कराया। सगड़ी संवाददाता के अनुसार बाबू शिवपत्तर राय स्मारक महाविद्यालय में रविदास जयंती समारोह पर विविध आयोजन हुए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इसे साथ ही महाविद्यालय द्वारा प्राथमिक विद्यालय ब्रम्हौली पर गमले सहित पांच पौधे दान किए गए। इस अवसर पर समाजसेविका हीना देसाई, प्राचार्य डॉ. अरूण कुमार राय समेत शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अहरौला संवाददाता के अनुसार राजकीय महिला महाविद्यालय समदी में रविदास जयंती पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गइ्र। जिसमें दीपशिक्षा प्रथम, प्रिया चौबे द्वितीय व नेहा राय तृतीय स्थान पर रही। भजन गायन प्रतियोगिता में अंतिम चतुर्वेदी पहले स्थान पर ही। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में संत रविदास जयंती पर गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाली गई। जिसमें शामिल झांकियां लोगों को आकर्षण का केंद्र रही। सरायमीर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में संत रविदास की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। जगह-जगह विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न ग्रामों से जुलूस निकाला गया जो सरायमीर कस्बा स्थित प्राइमरी पाठशाला में पहुंच कर संपन्न हुआ। मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार संत शिरोमणि की जयंती पर स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें बच्चों को संत के जीवन का दर्शन कराने के साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। क्षेत्र में जगह-जगह से झांकिया भी निकाली गई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। लालगंज संवाददाता के अनुसार श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद सिंह ने छात्रों को संत के जीवन से जुड़ी बातों को बताया गया। लाटघाट संवाददाता के अनुसार संत रविदास की जयंती पर पूरा क्षेत्र रविदास मय रहा। जगह-जगह गोष्ठी के आयोजन के साथ ही भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed