{"_id":"5a60e9be4f1c1b8f268b5267","slug":"201516300734-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई का विडियो वायरल होने के बाद खनन अधिकारी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई का विडियो वायरल होने के बाद खनन अधिकारी गायब
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के गांव किशुनदासपुर में खनन अधिकारी पर वसूली का आरोप लगाकर उनकी पिटाई का विडियो वायरल होने से प्रशासन में हड़कंप की स्थिति मच गई। विडियो के बारे में वास्तविकता जानने के लिए अधिकारी की तलाश की जाने लगी, लेकिन न उनका फोन लग रहा था और न कहीं पता चल रहा था। उच्च पदस्थ अधिकारी अभी मामले में कुछ कहने से बच रहे हैं।
खनन विभाग के प्रभारी अधिकारी सुधांशु रंजन 16 जनवरी की देर रात पत्नी के साथ तहबरपुर थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर पहुंचे थे। गुरुवार को वायरल विडियो में कुछ लोग उनसे ये उगलवाने की कोशिश कर रहे थे कि वो यहां वसूली के लिए आए थे। विडियो में ऐसा लग रहा है कि इनके साथ मारपीट भी की गई है। उनके नशे में होने की बात भी कही जा रही है। विडियो जारी होने के बाद प्रसासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। सुबह से उनकी तलाश की जाने लगी। उनका मोबाइल नंबर स्विच आफ रहा था। खनन विभाग के कर्मचारियों को उनके आवास पर भेजा गया, लेकिन उनका वहां भी कोई पता नहीं चला। वहीं ग्रामीणों की माने तो वो गांव एक जेसीबी स्वामी के पास वसूली की नीयत से पहुंचे थे। हो हल्ला होने पर ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ा लिया था। पिटाई भी कर दी गई थी। बाद में सौ नंबर पर मामले की सूचना देने पर पुलिस उन्हें साथ ले गए थी।
इस संबंध में एडीएम वित्त एवं राजस्व वीके गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज होने का बाद सबकुछ खुलकर सामने आ जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।