फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पांच ईओ चला रहे जिले के 13 निकाय, अटके महत्वपूर्ण कार्य

पांच ईओ चला रहे जिले के 13 निकाय, अटके महत्वपूर्ण कार्य

Wed, 17 Jan 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पांच ईओ चला रहे जिले के 13 निकाय, अटके महत्वपूर्ण कार्य
आजमगढ़। जिले के 13 नगर निकायों का कार्य सिर्फ पांच ईओ के भरोसे चल रहा है। आठ निकाय इस समय खाली है। इनका अतिरिक्त प्रभार इन्हीं पांच ईओ के पास है। एक ईओ पर चार-चार निकायों का प्रभार है। इनका पूरा समय सिर्फ विभागीय फाइलों को निपटाने में चला जाता है। इस स्थिति में स्वच्छ भारत की मुहिम जिले में सपना नजर आ रही है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 13 नगर निकाय हैं। इसमें मुबारकपुर और आजमगढ़ दो पालिका के अलावा, जीयनपुर, अजमतगढ़. बिलरियागंज, महाराजगंज, निजामाबाद, अतरौलिया, फूलपुर, सरायमीर, माहुल, कटघर लालगंज और मेंहनगर के रूप में 11 नगर पंचायतें है। 13 निकायों के सापेक्ष जिले में सिर्फ पांच ईओ ही तैनात है। इसनें एक-एक ईओ पर तीन से चार निकायों का प्रभार है। ऐसी स्थिति में अधिशासी अधिकारी किसी दिन एक निकाय तो किसी दिन दूसरे निकाय में अपनी सेवा देते हैं। नतीजा ये होता है कि अपनी शिकायतें लेकर पहुंचने वाले शहर एवं नगरवासियों से उनका संवाद तक नहीं हो पाता है। इससे अपनी समस्याएं लेकर वो कर्मचारियों के चक्कर काटने पर मजबूर होते हैं। आजमगढ़ पालिका के तत्कालीन ईओ दिनेश विश्वकर्मा के रुदौली स्थानांतरण के बाद यहां का भी चार्ज मुबारकपुर पालिका की ईओ प्रतिभा सिंह को दे दिया गया। नतीजा ये है कि अब वो न यहां समय दे पाती हैं और न मुबारकपुर में। इसके साथ ही नगरवासियों के महत्वपूर्ण कार्य भी पालिका में कई दिनों तक लटके रह जाते हैं। पिछले दिनों जिले के दौरे पर पहुंचे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर विकास से जुड़े विभागीय अधिकारियों समीक्षा बैठक ली थी। इस दौरान भी जनपद में अधिशासी अधिकारियों की कमी का मुद्दा उठाया गया था। उन्होंने कमी को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था। निकायों को भी अक्तूबर 2018 तक खुले में शौच मुक्त बनाना है। हालांकि संबंधित अधिशासी अधिकारी की ओर से अभियान को समय पर पूरा करने की बात कही जा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है।
विज्ञापन




अब एसडीएम करेंगे ईओ के कार्य को हल्का
आजमगढ़। शासन को भी इस बात की जानकारी है कि एक-एक ईओ पर तीन से चार निकायों का प्रभार है। इससे विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। प्रमुख सचिव मनोज कुमार की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर अतिरिक्त निकायों का प्रभार एसडीएम को सौंपने के प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारियों के पद रिक्त होने के कारण तैनात एक-एक ईओ पर तीन से चार निकायों का प्रभार होने और इससे महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में नहीं हो पाने को शासन ने भी स्वीकार किया है। प्रमुख सचिव मनोज कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में इसे स्वीकार किया है। ये भी कहा है कि इससे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों को नहीं मिल पा रहा है। इसलिए रिक्त निकायों का प्रभार ईओ से लेकर एसडीएम को देने की निर्णय शासन की ओर से लिया गया है। सभी जिलाधियारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर तत्काल भेजने का निर्देश दिए गया है। इस बारे में एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में ईओ की कमी से कई बार शासन और नगर विकास मंत्री को भी अवगत कराया गया है। अब शासन की ओर से रिक्त निकायों का प्रभार एसडीएम को सौंपने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है, जिसे तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed