{"_id":"5a3bf88c4f1c1bbd208b8014","slug":"201513879692-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या ठंड बीतने के बाद मिलेंगे जूते और मोजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या ठंड बीतने के बाद मिलेंगे जूते और मोजे
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहबरपुर। सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को हर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन यह सुविधाएं उन तक नहीं पहुंच पा रही हैं। प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को जूते और मोजे देने का एलान किया था। लेकिन अभी तक तहबरपुर विकास खंड के परिषदीय विद्यालय के बच्चों को जूते और मोजे नहीं मिल सके हैं।
प्रदेश सरकार ने इसकी घोषणा तो कर दी लेकिन जूते और मोजे कब तक बच्चों को उपलब्ध हो पाएंगे यह बताने वाला कोई नहीं है। दिसंबर माह बीतने वाला है ठंड अपने पूरे शबाब पर हैं। लेकिन तहबरपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को अभी तक जूते और मोजे नहीं मिल पाए हैं। जिसके कारण परिषदीय विद्यालयों के बच्चे चप्पल पहने ठिठुरते हुए विद्यालय जाने को मजबूर हैं। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी जनार्दन यादव ने बताया कि जूते मोजे तो महीना भर पहले से आकर रखे हुए हैं। लेकिन अभी तक सैंपलिंग नहीं हो पाई है। जिसके कारण इनका वितरण नहीं हो सका। जैसे ही सैंपलिंग का कार्य संपन्न हो जाएगा इन्हें वितरित कर दिया जाएगा।