{"_id":"5a3bf8884f1c1bee688c3255","slug":"201513879688-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाव जलाकर तुरंत दें सूचना, लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलाव जलाकर तुरंत दें सूचना, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और अधिशासी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि देहात और नगरीय क्षेत्रों में प्रतिदिन अलाव जलाया जाए और उसकी सचित्र सूचना तुरंत दी जाए।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त देहाती क्षेत्रों के लिए संबंधित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और नगरीय क्षेत्रों के लिए अध्यक्षों और अधिशासी अधिकारियों से कहा है कि वे निकायों में निशुल्क कंबल वितरण, रैनबसेरा और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जाने की फोटो सहित सूचना रोज दें। देहाती क्षेत्रों के लिए आपदा लिपिक और नगरीय क्षेत्रों के लिए प्रोटोकाल लिपिक कलेक्ट्रट को सूचना उपलब्ध कराई जाए। जो प्रतिदिन सुबह 10 बजे उनके अवलोकनार्थ प्रस्तुत होगी। ठंड से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों की मानिटरिंग जिलाधिकारी द्वारा स्वंय की जा रही है। इस कार्य में ग्राम स्तर या निकाय स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो