फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नव गठित नगर पंचायत माहुल में हुए सबसे ज्यादा नामांकन

नव गठित नगर पंचायत माहुल में हुए सबसे ज्यादा नामांकन

Tue, 07 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
नव गठित नगर पंचायत माहुल में हुए सबसे ज्यादा नामांकन
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव के लिए नौ दिन तक चले नामांकन के बाद जांच प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अगर नामांकन की स्थिति पर नजर डालें तो नगर पंचायतों में सबसे ज्यादा नामांकन अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए नव गठित नगर पंचायत अजमतगढ़ में हुए हैं। वहीं अगर सबसे कम नामांकन वाली नगर पंचायतों को देखें तो अध्यक्ष पद के लिए सबसे कम नामांकन अजमतगढ़ और सदस्य पद के लिए फूलपुर में हुए।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए नामांकन करने वालों का तांता लगा हुआ था। इस दौरान अध्यक्ष के साथ ही सदस्य पद के दावेदारों ने जमकर नामांकन किया। सोमवार को नामांकन का कार्य संपन्न हुआ और मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के बाद जो स्थिति सामने आई अगर उस पर गौर करें तो नव गठित नगर पंचायत माहुल में अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए सबसे ज्यादा नामांकन हुए। मुबारकपुर नगरपालिका से भी ज्यादा नामांकन माहुल में हुए। इस दौरान माहुल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 19 नामांकन दाखिल हुए और सभी वैध भी मिले। वहीं सदस्य पद के लिए भी माहुल के 11 वार्ड सदस्य पद के लिए कुुल 74 नामांकन दाखिल हुए। वहीं अध्यक्ष पद के लिए सबसे कम छह नामांकन अजमगढ़ और सदस्य पद के लिए फूलपुर के 10 वार्डों में कुल 35 नामांकन दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed