फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तीसरे दिन अध्यक्ष पद के दो और सदस्य के 14 नामांकन दाखिल

तीसरे दिन अध्यक्ष पद के दो और सदस्य के 14 नामांकन दाखिल

Tue, 31 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन अध्यक्ष पद के दो और सदस्य के 14 नामांकन दाखिल
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव के लिए सोमवार से ही नामांकन का कार्य शुरू हो चुका है। रविवार और सोमवार को संभावित प्रत्याशियों ने सिर्फ नामांकन पत्रों की खरीद की लेकिन मंगलवार से नामांकन भी शुरू हो गया। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य पदों के लिए 14 नामांकन दाखिल हुए।
विज्ञापन

रविवार से शुरू हुए नामांकन पत्रों की बिक्री और मंगलवार से नामांकन का दौर भी शुरू हो गया। इसके कारण नामांकन स्थलों पर गहमागहमी काफी बढ़ गई। मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए जीयनपुर में निर्दल प्रत्याशी के रूप में हरिशंकर यादव और बिलरियागंज में निर्दल के रूप में तवरेज ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सदस्य पद के लिए आजमगढ़ नपा में एक, मुबारकपुर नपा में एक, बिलरियागंज नगर पंचायत में तीन, अजमतगढ़ में एक, अतरौलिया में एक और मेंहनगर में सात नामांकन दाखिल हुए। वहीं मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए 57 और सदस्य पद के लिए 235 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिसमें आजमगढ़ नगरपालिका के लिए अध्यक्ष के सात और सदस्य के लिए 60, मुबारकपुर में अध्यक्ष के पांच और सदस्य के 42, नगर पंचायत बिलरियागंज में अध्यक्ष के पांच और सदस्य के 13, महराजगंज में अध्यक्ष के 11 और सदस्य के 25, अजमतगढ़ में अध्यक्ष के तीन और सदस्य के पांच, फूलपुर में अध्यक्ष के एक और सदस्य के 12, जीयनपुर में अध्यक्ष के सात और सदस्य के 14, माहुल में अध्यक्ष के पांच और सदस्य के 14, निजामाबाद में अध्यक्ष के एक और सदस्य के 12, सरायमीर में अध्यक्ष के पांच और सदस्य के 19, बूढ़नपुर में अध्यक्ष के दो और सदस्य के छह, लालगंज में सदस्य के 13 और मेंहनगर में अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस प्रकार अब तक हुए नामांकन पत्रों की स्थिति पर गौर करें तो अध्यक्ष पद के लिए दो नगरपालिकाओं और 11 नगर पंचायतों में कुल 171 नामांकन पत्रों की खरीद हुई है। वहीं सदस्य पद के लिए कुल 651 नामांकन बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed