फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रोजाना 15 बीघे जमीन काट रही घाघरा की लहरें

रोजाना 15 बीघे जमीन काट रही घाघरा की लहरें

Wed, 13 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
रोजाना 15 बीघे जमीन काट रही घाघरा की लहरें
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी ने घटने के साथ ही तटवर्ती क्षेत्र में कटान तेज कर दिया है। हरैया ब्लाक के देवारा खास राजा गांव का त्रिलोकी का पुरवा घाघरा की कटान की जद में है। रोजाना 15 बीघे किसानों का खेत घाघरा के कटान की भेंट चढ़ रहा है। कटान से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

घाघरा का जलस्तर तेजी से घटने के बाद ग्रामीणों ने भले ही राहत की सांस ली हो, लेकिन अब कटान उन्हें बेचैन कर रखा है। बता दें कि घाघरा अब घटने लगी है और कटान तेज हो गया है। घाघरा प्रतिदिन देवारा खास राजा गांव की तकरीबन 15 बीघा जमीन काट रही है। विगत वर्ष 2013 में देवारा खास राजा गांव के रमई के पुरवा का अस्तित्व समाप्त हो गया था। वर्ष 2016-17 में देवारा खास राजा गांव के ही मुराली के पुरवा के 14 घर भी घाघरा की धारा में विलीन हो गए थे। अब त्रिलोकी के पुरवा से 125 मीटर दूरी पर स्थित घाघरा की लहरे घरों को अपने में समा को आतुर है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। घाघरा की धारा अब तक त्रिलोकी के पुरवा के तिलोकी के पुरवा के श्रीकांत, लालचंद, संजय, राजेंद्र, महेंद्र, बीरबल, रामनिवास, फूलचंद, मुंशी, रामप्रकाश, कतवारू, रामरक्षा के घर घाघरा के निशाने पर हैं। घाघरा कब इनके घर अपने में समा लेगी, इसे लेकर ग्रामीणों में दहशत है। रातभर जागकर ये लोग बीता रहे हैं। तहसीलदार सगड़ी पीके राय ने बताया कि घाघरा की कटान से हो रहे नुकसान के लिए स्थानीय लेखपाल को जांच के लिए लगाया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed