फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   20 thousand population of eight villages surrounded by flood, there is still possibility of increasing water level

आठ गांवों की 20 हजार की आबादी बाढ़ से घिरी, जलस्तर बढ़ने की अभी संभावनाएं

Mon, 30 Aug 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
20 thousand population of eight villages surrounded by flood, there is still possibility of increasing water level
आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र के घाघरा नदी में लगातार पानी छोड़ने व लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। अब तक क्षेत्र के आठ गांवों की करीब 20 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। वहीं सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। ऐसे में बाढ़ से घिरे परिवारों के लोग अपने घरों से पलायन करने लगे हैं। प्रभावित गांवों में जानमाल की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं। इन गांवों में कुल 25 नाव लगाई गई हैं। वहीं जलस्तर में और बढ़ोत्तरी होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
विज्ञापन

घाघरा नदी में पानी छोड़ने से जलस्तर काफी तेजी से बढ़ा है। बाढ़ का पानी लोगों की घरों में घुसने लगा है। क्षेत्र के चक्की, हाजीपुर, देवारा खास राजा, बांका बुढ़नपट्टु, सोनौरा व मानिकपुर आदि गांव के चारों तरफ पानी से घिरा हुआ है। गांवों में चारों तरफ बाढ़ का पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। गांव जाने वाले सभी रास्तों पर बाढ़ का पानी बह रहा है। जिससे गांव तक पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है। सेमरी गांव घाघरा नदी के उस पार बसा है, जिसके सभी मजरे बाढ़ से प्रभावित हैं। ग्रामीणों उचे स्थानों पर जाने लगे हैं। वहीं पशुओं के चारे का संकट और बढ़ गया है। ग्रामीण अब पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि बाढ़ राहत के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रभावित गांव में नाव की व्यवस्था कर दी गई है। आश्रय स्थल व्यवस्थित किए हैं। विस्थापित प्रभावित ग्रामीणों को विस्थापित होने की स्थिति में उन्हें पूरी मदद की जाएगी। सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। हालांकि अभी कल तक पानी बढ़ने की संभावना है। बाढ़ का पानी बढ़ा तो और नावें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ से प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक ब्लिचिंग पाउडर और क्लोरिन की गोली नहीं दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दवा का छिड़काव और गोली नहीं दी गई। ऐसे में बीमारियों के फैलने का खतरा बना है।

डिघिया गेज पर न्यूनतम बिंदु 69.10 सेमी, खतरा बिंदु 70.40 सेमी और अधिकतम 72.10 है। रविवार की शाम 71.16 सेमी तो सोमवार की शाम 71.30 सेमी दर्ज किया गया है। वहीं बदरहुआ गेज पर न्यूनतम बिंदु 70.26 सेमी व अधिकतम बिंदु 72.98 सेमी और खतरा बिंदु 71.68 सेमी है। रविवार की शाम बदरहुआ पर 71.88 सेमी तो सोमवार की शाम 72.03 सेमी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed