{"_id":"607490988ebc3e246c55e185","slug":"20-revenue-workers-engaged-in-relief-work-sdm-took-over-azamgarh-news-vns5847508161","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत कार्य में लगाए गए 20 राजस्वकर्मी, एसडीएम ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत कार्य में लगाए गए 20 राजस्वकर्मी, एसडीएम ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
महराजगंज (आजमगढ़)। 78 परिवारों की गृहस्थी अगलगी की घटना में जल कर खाक हुई है। तन पर के कपड़ों के अलावा इन पीड़ित परिवारों का सबकुछ जल कर खाक हो गया है। लगभग पांच सौ की आबादी खुले आसमान के नीचे आ गई है। ऐसे में राहत व बचाव के लिए प्रशासनिक अमला 20 राजस्व कर्मियों को मौके पर लगाया हुआ है। इसके साथ ही एसडीएम सगड़ी स्वयं सारी व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए है।
महराजगंज के नौबरार देवार जदीद किता प्रथम गांव में रविवार को दिन में एक चिंगारी ने 78 परिवारों के लगभग साढ़े तीन सौ मड़ईयां जल कर खाक हो गई। तन पर के कपड़ों के अलावा किसी का कुछ भी नहीं बचा है। राहत व बचाव कार्य में प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार के नेतृत्व में तहसील के 20 राजस्वकर्मी मौके पर मौजूद रह कर पीड़ित परिवारों के रहने व भोजन आदि के इंतजाम में जुटे हुए है। तहसील प्रशासन की तरफ से सभी परिवारों को एक-एक कंबल के अलावा पॉलिथिन की शीट उपलब्ध कराई गई है।
शार्ट सर्किट से पशुघर में लगी आग, मवेशी की मौत
बिंद्रा बाजार (आजमगढ़)। गंभीरपुर थाना अंतर्गत मोहम्मपुर गांव नविासी सुनील यादव के पशुशाला में सोमवार की सुबह बिजली की शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। अगलगी की इस घटना में सुनील के एक मवेशी की जहां जल कर मौत हो गई तो वहीं दूसरी झुलस गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं रामचंद यादव का घर भी अगलगी की चपेट में आ गया। लेखपाल उमेश यादव ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन किया।