फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   20 new 33 kV lines will be built at a cost of 4.06 crore

Azamgarh News: 4.06 करोड़ से 33 केवी की 20 नई लाइनें बनेंगी

Tue, 21 Jul 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
20 new 33 kV lines will be built at a cost of 4.06 crore
आजमगढ़। बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 33 केवी की 20 नई लाइनों का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य पर करीब 4.06 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही लाइन बनाने का काम शुरू होगा। नई लाइनें बनने से बिजली तंत्र पर बढ़ते दबाव में कमी आएगी। मुख्य अभियंता रामबाबू ने बताया कि आजमगढ़ जोन के तहत आने वाले चारों सर्किलों में आवश्यकता के अनुसार नई 33 केवी लाइनें बनाई जाएंगी। सबसे अधिक काम मऊ और आजमगढ़ जिले में प्रस्तावित है। आजमगढ़ प्रथम सर्किल में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से तीन नई 33 केवी लाइनें बनाई जाएंगी, जबकि आजमगढ़ द्वितीय सर्किल में 60 लाख रुपये की लागत से पांच नई लाइनें निर्मित होंगी। इस तरह आजमगढ़ जिले में आठ नई 33 केवी लाइनें स्थापित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि मऊ सर्किल में सबसे ज्यादा 257.20 लाख रुपये की लागत से आठ नई 33 केवी लाइनें बनाई जाएंगी। वहीं, बलिया सर्किल में 55.46 लाख रुपये की लागत से चार नई लाइनें खींची जाएंगी। इन सभी परियोजनाओं पर मिलाकर लगभग 4.06 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। निगम के अधिकारियों की माने तो बढ़ती बिजली मांग और नए उपभोक्ताओं की संख्या को देखते हुए 33 केवी नेटवर्क का विस्तार आवश्यक हो गया था। कई स्थानों पर पुरानी लाइनों पर ज्यादा लोड होने से फॉल्ट की समस्या सामने आती थी। नई लाइनें बनने से बिजली भार का संतुलित वितरण होगा। आपूर्ति व्यवस्था अधिक स्थिर बनेगी।
विज्ञापन

जोन में 33 केवी की नई लाइनें बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। विभागीय प्रक्रियाओं को पूरा करके जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। - इंजी. रामबाबू, मुख्य अभियंता वितरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article