फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   199 complaints came in Sampoorna Samadhan Diwas

Azamgarh News: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 199 शिकायतें, सिर्फ पांच का ही समाधान

Sun, 02 Jul 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
199 complaints came in Sampoorna Samadhan Diwas
संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का समाधान नहीं होने से फरियादी निराश हैं। एक से अधिक बार शिकायत करने के बाद भी समाधन न होने पर धैर्य जवाब दे रहा है। ज्यादातर फरियादियों को आश्वासनही मिल रहा है। शनिवार को भी समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। बूढ़नपुर तहसील में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। जिसमें कुल 199 मामले आए, जिसमे से मात्र पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 194 लोगों को आश्वासन की घुट्टी मिली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा कि जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 199 मामले आए, जिसमे से पांच मामलों का मौके पर समाधान किया गया। बाकी 194 मामलों का समाधान निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए निर्देश दिए गए। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 145, पुलिस के 15 एवं अन्य के 39 मामले शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले की सभी तहसीलों में जनसमस्याओं को दूर करने की कोशिश अधिकारियों ने की, लेकिन ज्यादातर लोग समस्या का समाधान नहीं होने से निराश हो गए। जिला स्तरीय समाधान दिवस की रिपोर्ट में फरियादियों की दर्द छलका तो व्यवस्था में खामियों की पोल खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहनगरः जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत व एसडीएम संत रंजन की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान का आयोजन किया। जिसमें कुल 35 शिकायती पत्र पड़े जिसमे पांच का निस्तारण मौके पर किया गया। वहीं मौके पर छह शिकायती पत्रों को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर निस्तारण के लिए मौके पर भेजा। शेष 24 शिकायती पत्रों को विभागवार सौंपा गया।
00000000000000
फरियादियों की कहानी उन्हीं की जुबानी----
फोटो संख्या---
कई बार तहसील दिवस पर हल्का के लेखपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। न तो लेखपाल के खिलाफ कार्यवाही की गई न ही मेरे समस्या का निस्तारण किया गया।

शिवप्रसाद यादव, फरियादी।

000000000000

फोटो संख्या---

हमारे ग्राम सभा में सरकारी नाली पर अवैध कब्जा किया गया है। इसकी शिकायत कई बार तहसील दिवस पर की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अवैध कब्जा जस का तस है।

अभिषेक उपाध्याय, फरियादी।

000000000000

फोटो संख्या---

रानीपुर से तहसील मुख्यालय जाने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। इस संबंध में मेरे द्वारा तहसील दिवस पर कई बार शिकायतें की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


बलराम यादव, फरियादी।

000000000000

फोटो संख्या---

मेरे यहां आपसी जमीन विवाद है। जिसे लेकर कई बार ज्ञापन दिया लेकिन कोई ठोस कदम अभी तक नहीं उठाया गया। इस बार भी आश्वास मिला है।

चंद्रकला देवी, फरियादी।
00000000000000
डीएम ने किया पौधरोपण
बूढ़नपुर। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता द्वारा बूढ़नपुर तहसील परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्र नारायण तिवारी, उप जिलाधिकारी तूढनपुर नवीन प्रसाद, तहसीलदार बूढ़नपुर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed