फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1966 patients received free treatment at 77 centres

Azamgarh News: 77 केंद्रों पर 1966 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

Mon, 27 Apr 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
1966 patients received free treatment at 77 centres
पीएचसी सेनपुर अतरौलिया  में जन आरोग्य मेला। संवाद
बलरामपुर। जनपद में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का व्यापक आयोजन किया गया, जिसमें जिले के 77 स्वास्थ्य केंद्रों पर एक साथ लोगों को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान केंद्रों पर जांच के दौरान 12 टीबी मरीज और 22 मरीज एनीमिया से ग्रसित मिले।
विज्ञापन

एडिशनल सीएमओ डॉ. उमा शरण पाण्डेय ने बताया कि मेले में कुल 1966 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनमें 793 पुरुष, 885 महिलाएं और 288 बच्चे शामिल रहे। मेले के सफल संचालन के लिए 78 चिकित्सकों और 284 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई थी। विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों को मौके पर ही जांच, परामर्श और दवाइयों की सुविधा प्रदान की गई।
विज्ञापन

इन बीमारियों के पीड़ित पहुंचे मेले में
गैस्ट्रो: 330 मरीज
डायबिटीज: 301 मरीज
त्वचा रोग: 213 मरीज
श्वसन संबंधी: 163 मरीज
उच्च रक्तचाप: 106 मरीज
लीवर: 46 मरीज
टीबी: 13 मरीज
एनीमिया: 22 मरीज
122 कुपोषित बच्चों की पहचान हुई
95 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई, जबकि 122 कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक परामर्श व उपचार उपलब्ध कराया गया। कोविड हेल्प डेस्क पर 108 लोगों की जांच की गई और 30 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। अन्य बीमारियों से पीड़ित 795 मरीजों को भी उपचार दिया गया, जबकि 10 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। मेले में निशुल्क दवाइयां, जांच और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला।- डॉ. उमा शरण पांडेय, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed