फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बिना परमिट गिट्टी और बालू की ढ़ुलाई करते सात ट्रक सीज

बिना परमिट गिट्टी और बालू की ढ़ुलाई करते सात ट्रक सीज

Mon, 18 Feb 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
बिना परमिट गिट्टी और बालू की ढ़ुलाई करते सात ट्रक सीज
आजमगढ़। जिला खान निरीक्षक विनीत सिंह ने नरौली तिराहे पर बिना परमिट के गिट्टी और बालू की ढुलाई कर रहे सात ट्रकों को सीज कर दिया। इन पर 1,75,000 रुपये का जुर्माना और 1,44,560 रुपये की रॉयल्टी लगाई गई है।
विज्ञापन

प्रदेश के सोनभद्र, मध्य प्रदेश आदि जगहों से गिट्टी और बालू की आपूर्ति की जाती है। इसके लिए ट्रक संचालक ों को वैध परमिट लेकर माल की ढुलाई करनी होती है लेकिन कई ट्रक संचालक बगैर परमिट के ही माल की ढुलाई कर रहे हैं। शनिवार को खान निरीक्षक विनीत सिंह ने नरौली तिराहे पर माल की ढुलाई कर रहे ट्रकों की चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने सात ट्रकों को पकड़ा जिनके पास परमिट नहीं था। कई ट्रक ऐसे भी पकड़े गए जिनकी परमिट समाप्त हो चुकी थी। उन्होंने बिना परमिट के पकड़े गए सात ट्रकों को सिधारी थाने में सीज कर दिया। उन पर कुल एक लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना और रायल्टी का एक लाख 44 हजार 560 रुपये जमा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed