फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   डाटा फीडिंग के बाद 132902 मतदाताओं के आवेदन स्वीकृत 1

डाटा फीडिंग के बाद 132902 मतदाताओं के आवेदन स्वीकृत 1

Thu, 27 Dec 2018 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
डाटा फीडिंग के बाद 132902 मतदाताओं के आवेदन स्वीकृत  1
आजमगढ़। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समाप्ति के बाद प्राप्त आवेदनों की फीडिंग पूरी हो गई है। कुल एक लाख 34 हजार 220 आवेदन प्राप्त हुए जिनकी फीडिंग की गई। इसमें एक लाख 32 हजार 902 आवेदन स्वीकृत हो गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 18910 मतदाता आवेदन मुबारकपुर और सबसे कम 8543 लालगंज में स्वीकृत हुए। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान जनपद में नाम जोड़ने के लिए कुल एक लाख 34 हजार 220 आवेदन मिले। जिसमें अतरौलिया में 14511, गोपालपुर में 11008, सगड़ी में 10178, मुबारकपुर में 19158, आजमगढ़ में 11035, निजामाबाद में 14720, फूलपुर-पवई में 16529, दीदारगंज में 13989, लालगंज में 8684 और मेंहनगर से 14408 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें अतरौलिया में 14054, गोपालपुर में 10888, सगड़ी में 10096, मुबारकपुर में 18910, आजमगढ़ में 11011, निजामाबाद में 14586, फूलपुर-पवई में 16524, दीदारगंज में 13938, लालगंज में 8543 और मेंहनगर में 14352 आवेदन स्वीकृत हुए। जबकि आए हुए आवेदनों में 1318 आवेदन निरस्त हुए। जिसमें अतरौलिया में 457, गोपालपुर में 120, सगड़ी में 82, मुबारकपुर में 248, आजमगढ़ में 24, निजामाबाद में 134, फूलपुर-पवई में पांच, दीदारगंज में 51, लालगंज में 141 और मेंहनगर में 56 आवेदन निरस्त हुए। इस प्रकार अगर देखें तो सबसे ज्यादा आवेदन मुबारकपुर विधानसभा में स्वीकृत हुए हैं। सबसे कम आवेदन लालगंज विधानसभा में स्वीकृत हुए हैं। जबकि सबसे ज्यादा निरस्त आवेदन अतरौलिया में हुए और सबसे कम फूलपुर-पवई में हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed