{"_id":"5b50d6034f1c1b39748b5e2e","slug":"191532024323-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती के साथ बागवानी, पशुपालन कर बढ़ाएं आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती के साथ बागवानी, पशुपालन कर बढ़ाएं आय
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़/मेंहनगर/ गोरियाबाजार । भाजपा किसान कल्याण सम्मेलन बुधवार को बेलइसा मंडी में किसान नेता महेन्द्र मौर्य के संयोजन में हुआ। सम्मेलन में जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता और उद्यान विभाग के अधिकारियों ने स्टाल लगा कर सरकार की योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। संचालन नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए दुर्गविजय यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के कल्याण के लिए और उनकी आय बढ़ाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। हमारा देश कृषि प्रधान है। फसलों के साथ यदि बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन भी करें तो आय निसंदेह बढ़ेगी। विशिष्ट अतिथि अखिलेश मिश्र गुड्डू ने कहा कि सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद लघु और सीमांत किसानों का एक लाख तक का फसली ऋण माफ किया गया है। यूरिया को नीम कोटेड किया गया है। अब यूरिया के लिए किसानों को लाइन नहीं लगानी पड़ती हैं। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि, जैविक खेती को प्रोत्साहन, हर खेत को पानी, सोलर पंप पर सब्सिडी दी जा रही है। स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली पर लघु और सीमांत किसानों को 90 प्रतिशत व सामान्य किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। किसान योजनाओं का लाभ उठाएं। अशोक सोनकर, राकेश सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा, योगेश सिंह, अरविंद राय, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, गणेश शंकर मिश्रा और किसान मौजूद रहे। वहीं, मेंहनगर ब्लॉक सभागार में हुई कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमनाथ सिंह ने किसानों को जानकारी दी। अध्यक्षता डॉ. सहजानंद पांडेय और संयोजन रणबीर सिंह पप्पू ने की। कार्यक्रम में ध्रुव सिंह, डॉ. महेश्वरी, श्रीकांत पांडे, सुधीर राय, तीजा राम, प्रशांत सिंह, डीके सिंह, सुरेंद्र सिंह, अजय शंकर मौर्य, हरिराम, रामदुलार सिंह मौजूद रहे।
किसान कल्याण सम्मेलन का जोड़
आजमगढ़।गोपालपुर विधानसभा के बिलरियागंज ब्लाक मेेें भाजपा का किसान कल्याण सम्मेलन चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह के संयोजन में हुआ। मुख्य अतिथि घनश्याम पटेल और विशिष्ट अतिथि श्रीकृष्ण पाल रहे। सम्मेलन में कृषि विभाग के एसडीओ श्यामजीत चौहान ने सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्षता कन्हैया राय और संचालन अतुल कुमार गुप्ता ने किया। राकेश सिंह ,शशिकांत राय ,रविन्द्र सिंह, श्रवण यादव, राम बचन यादव, कृपाशंकर राय, जय प्रकाश सिंह, अजय राय, गनेश उपाध्याय, अशोक मौर्या, बबलू सिंह मौजूद रहे।