फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बार-बार टूटकर गिरते है जर्जर विद्युत तार

बार-बार टूटकर गिरते है जर्जर विद्युत तार

Wed, 29 Aug 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बार-बार टूटकर गिरते है जर्जर विद्युत तार
इंदारा। कोपागंज ब्लाक के इंदारा बाजार में सोमवार की शाम के समय जर्जर बिजली का तार टूटकर गिर गया। हालांकि जिस दौरान तार गिरा तो उस समय कोई स्थान पर नहीं था। जिससे बड़ा हादसा टल गया। विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण आज तक इस क्षेत्र के जर्जर तार बदले नहीं गए। विद्युत विभाग यदि समय रहते इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो कभी भी किसी बडे़ हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

इंदारा बाजार निवासी प्रेमचंद वर्मा ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 6 बजे घर के सामने जर्जर तार टूटकर गिर गया। तार में विद्युत आपूर्ति हो रही थी। जिसके नीचे करीब आधा दर्जन बच्चे उस समय खेल रहे थे। वह तो गनीमत थी कि तार उनसे कुछ ही दूर पर गिरा अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। बाजारवासी लल्लन यादव, जितेंद्र यादव, राणाप्रताप यादव, राजीव कुमार सिंह आदि ने लोगों ने इस बारे में बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराया, जिसके बाद आपूर्ति बंद किया गया। लोगों का कहना हैं जर्जर तार टूटने का यह पहला मामला नहीं हैं, जबकि आए दिन जर्जर तार टूटते रहते है। तारों को बदलने की मांग को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया,लेकिन तारों को बदलने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। इस बाबत जेई जमुना प्रसाद ने बताया कि जर्जर तारों को बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलने पर तारों को बदलने का कार्य शुरू दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed