फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विद्यालय प्रशासन पर जमीन कब्जा करने का आरोप

विद्यालय प्रशासन पर जमीन कब्जा करने का आरोप

Wed, 28 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय प्रशासन पर जमीन कब्जा करने का आरोप
कटानी बाजार। महराजगंज इंटर कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा जबरन विद्यालय भवन के बाहर के हिस्से में जेसीबी लगा कर मिट्टी पाटते हुए चकमार्ग का निर्माण कराना शुरू करा दिया गया। अभिलेखों में चकमार्ग मौजूद नहीं है, इसके बाद भी विद्यालय प्रशासन ने विद्यालय भवन के अगल-बगल के लोगों की जमीन पर बोयी गई फसल और लगे पेड़ पौधों को नष्ट भी करा दिया गया। गा्रमीणों की शिकायत के बाद खंड विकास अधिकारी ने एडीओ पंचायत को भेज कर काम बंद कराया।
विज्ञापन

महाराजगंज इंटर कालेज की स्थापना आठ दशक पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. लक्ष्मीकांत मिश्र द्वारा ग्रामीणों के माध्यम से दान में मिली भूमि पर कराया गया था। वर्तमान में विद्यालय सहायता प्राप्त है और प्रबंधकीय विवाद के चलते एसडीएम सगड़ी के पास इसका चार्ज है। विद्यालय की भूमि पर चौतरफा कमरों का निर्माण हो चुका है। इसके बगल में अन्य लोगों की जमीन है। प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने विद्यालय कैंपस के बाहर उत्तरी सिरे पर विद्यालय भवन के बगल की जमीन पर भी विद्यालय का अधिकार बताते हुए उस पर चकरोड निर्माण के लिए जेसीबी लगा कर मिट्टी पाटने की कवायद शुरू करा दी। विद्यालय प्रधानाचार्य के इस कवायद का भूमि स्वामी समरजीत मौर्य, अमरजीत, सूर्यनाथ, रोहताश, महेंद्र, ओमप्रकाश आदि ने विरोध किया। इनका कहना था कि विद्यालय प्रशासन उनकी जमीन पर जबरन चकमार्ग का निर्माण करा रहा है। इसकी जानकारी जब विकास खंड कार्यालय पर पहुंची तो खंड विकास अधिकारी ने एडीओ पंचायत को मौके पर भेज कर काम बंद कराया। ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं खंड विकास अधिकारी विनोद यादव ने बताया कि प्रधानाचार्य एसडीएम से बात कर के निर्माण कार्य करा रहे थे। प्रधानाचार्य ने यह बताया था कि कोई विरोध नहीं होगा। जिस पर उन्हें काम कराने के बाद धन आवंटित कर दिये जाने की बात कही गई थी। विरोध होने पर मैने स्वयं काम रूकवा दिया है। राजस्व का मामला है अब नापी के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed