{"_id":"5a872cac4f1c1b9b248b57dc","slug":"191518808236-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन परीक्षा केंद्रों को डिबार करने की संस्तुति, पकड़ाये दो मुन्ना भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन परीक्षा केंद्रों को डिबार करने की संस्तुति, पकड़ाये दो मुन्ना भाई
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को एक बार फिर शिक्षा विभाग का डंडा जोरों पर चला। जिसके चलते तीन विद्यालयों को जहां डिबार करने की संस्तुति की गई तो वहीं दो मुन्ना भाई भी हत्थे चढ़े। इसके साथ ही एक केंद्र व्यवस्थापक और चार कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। अब तक संपन्न हुई बोर्ड परीक्षा में पहली नकलची छात्रा भी शुक्रवार को सुबह की पाली में पकड़ी गई।
बोर्ड में सुबह की पाली में हाईस्कूल चित्रकला और इंटरमीडिएट इतिहास द्वितीय प्रश्रपत्र, कृषि भौतिकी तृतीय प्रश्रपत्र की परीक्षा थी वहीं शाम की पाली में हाईस्कूल वाणिज्य और इंटरमीडिएट काष्ठ शिल्प, सिलाई आदि विषय की परीक्षा संपन्न कराई गई। शुक्रवार को शिक्षा विभाग एक बार फिर फार्म में नजर आया। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने सुबह की पाली में श्री शिवाजी इंटर कालेज छपरा सुल्तानपुर का निरीक्षण किया। यहा दो कक्ष निरीक्षकों गिरीश चंद्र त्रिपाठी और कमलेश यादव के पास मोबाइल पाई गई। जिस पर उन्होंने दोनों कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही विद्यालय को डिबार करने की संस्तुति किया। बीके सिंह ने परीक्षा केंद्र माता किशुनदेई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापुरा का निरीक्षण किया जहां दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते दो छात्र पकड़े गए। उन्होंने दोनों छात्रों, कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और विद्यालय को डिबार करने की संस्तुति की। हरिश्चंद्र नाथ ने जनता इंटर कालेज हरैया का निरीक्षण किया। यहां अनुचित साधन का प्रयोग करने के आरोप में हाईस्कूल की छात्रा कुमारी शिखा पकड़ी गई। जिसे रिस्टीकेट करने के साथ ही कक्ष निरीक्षक रमेश प्रजापति के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। अरविंद कुमार सिंह ने जनता इंटर कालेज माहुल का निरीक्षण किया। जहां सिटिंग प्लान व्यवस्थित नहीं पाया गया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को कार्यमुक्त करते हुए विद्यालय को डिबार करने की संस्तुति की। कला जैसे विषय की परीक्षा के दौरान इतनी बड़ी कार्रवाई ने पुष्ट कर दिया है कि नकल माफिया सक्रिय है और वे नकल कराने के लिए सारे हथकंडे अपना रहे है।
0000000000000000
भाईयों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे दोनों मुन्ना भाई
जहानागंज। क्षेत्र के नवापुरा गांव स्थित माता किशुनदेई इंटर कालेज पर शुक्रवार को पकड़े गए दोनों मुन्ना भाई अपने-अपने भाईयों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। पकड़ा गया मुन्ना भाई आनंद अपने चचेरे भाई जयप्रकाश के स्थान पर और नितेजश अपने बड़े भाई अरविंद के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। उडनदस्ता प्रभारी बीके सिंह ने दोनों को पकड़ा। दोनों मुन्ना भाईयों के साथ ही कक्ष निरीक्षक स्वतंत्र के खिलाफ जहानागंज थाने में स्टैटिक मजिस्ट्रेट मृत्यूंजय कुमार के माध्यम से मुकदमा पंजीकृत कराया। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
0000000000000000
सुबह की पाली में अनुपस्थित रहे 34790 परीक्षार्थी
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा थी, जिसमें 103574 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 33521 ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की ही पाली में इंटरमीडिएट इतिहास द्वितीय प्रश्रपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 6412 परीक्षार्थियों में 1269 अनुपस्थित रहे।
00000000000000
स्टैटिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ एफआईआर का निर्देश
आजमगढ़। एडीएम प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को एसकेपी इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीसी टीवी फुटेज चेक करने के दौरान कई कमरों में छात्र आपस में बात करते दिखाई दिए। जिस पर उन्होंने चार कक्ष निरीक्षक मनीषा मिश्रा, शबनम मशरूफ, विनोद कुमार सिंह और कुमारी सीमा को कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने स्टैटिक मजिस्ट्रेट महंगू प्रसाद सहायक अर्थ एवं संख्याधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति किया।
- मनोज गोंड