{"_id":"5a847aaa4f1c1b05738b7570","slug":"191518631594-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंवक ओपेन क्रिकेट प्रतियोगिता में शिब्ली कालेज ने कोटिला को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंवक ओपेन क्रिकेट प्रतियोगिता में शिब्ली कालेज ने कोटिला को हराया
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंद्राबाजार। मुहम्मदपुर विकासखंड के आंवक में आयोजित ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को पहला मैच शिबली कॉलेज और कोटिला के बीच खेला गया। जिसमें शिब्ली कालेज ने कोटिला को सात रन से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
शिब्ली कालेज की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने छह ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी कोटिला की टीम ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 86 रन ही बना सकी। दूसरा मैच जाफरपुर मलिक शाहपुर के बीच खेला गया। जिसमें जाफरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मलिक शाहपुर की टीम निर्धारित ओवरों में 45 रन ही बना सकी। तीसरा मैच आजमगढ़ पब्लिक स्कूल और इसरौली के बीच खेला गया। जिसमें आजमगढ़ पब्लिक स्कूल ने पांच विकेट खोकर 83 रन बनाए। जवाब में उतरी इसरौली की टीम 80 रन ही बना सकी। चौथा मैच
रोवां और भरौली के बीच रोवा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में चार विकेट खोकर 91 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी भरौली की टीम ने पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया।
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबले में बिंद्राबाजार बना विजेता
बिंद्राबाजार। मुहम्मदपुर विकास खंड के बिंद्राबाजार में आयोजित पांच दिवसीय बिंद्राबाजार कप प्रतियोगिता का बुधवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बिंद्राबाजार ने सरसेना खालसा को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सरसेना खालसा ने आठ ओवरों में 89 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बिंद्राबाजार की टीम ने निर्धारित ओवरों में 89 रन बनाकर मैच को टाई करा लिया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन-तीन ओवर का मैच खेला गया। जिसमें सरसेना खालसा ने तीन ओवरों में 20 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बिंद्राबाजार ने 21 रन बनाकर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के विजेता बिंद्राबाजार टीम को 25000 और उपविजेता सरसेना खालसा को 15000 रुपए का नगद इनात दिया गया। मुख्य अतिथि आफताब मिर्जा ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर आयोजक हामिद शेख, इरफान हाशमी, आजाद सिंह, साकिब, अबू सालेह, अब्दुल रहीम, अरुण सेठ, अब्दुल रहीम, दीपक, रिजवान, प्रवीण मिश्रा, मयंक पांडे, नीलेश सिंह आदि उपस्थित थे।