फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ठंड का कहर जारी, अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन

ठंड का कहर जारी, अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन

Sat, 13 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
ठंड का कहर जारी, अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन
भीषण ठंड व गलन से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को भी पूरे दिन धूप नहीं निकली, जिसके चलते लोग दिन भर ठंड से परेशान हुए। दोपहर तक आसमान में कोहरा छाया रहा। अलाव और हीटर के माध्यम से लोग शरीर को गर्म करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

जबरदस्त गलन के चलते लोग घर से बाहर निकलना नहीं चाह रहे है। इसके बाद भी जरूरी कामों के चलते लोगों को घरों से बाहर निकलना ही पड़ रहा है। रिक्शा चालक, आटो चालक, राजगीर व मजदूरों का तो काफी बुरा हाल हो गया है। मजदूर वर्ग काम की तलाश में सुबह होते ही घरों से निकल जाता है और मजदूर मंडियों में पहुंच कर काम की तलाश करने लगता है। ठंड के इस मौसम के चलते काम भी कम हो गया है, कभी काम मिलता है तो कभी बैरंग ही उन्हें वापस लौटना पड़ता है। वहीं आम जनता की बात की जाए तो ठंड के इस मौसम में वो भी परेशान है। शुक्रवार को भी भगवान भास्कर का दीदार नहीं हुआ, जिसके चलते पूरे दिन सर्द हवाओं के झोंके ने लोगों को हिलाए रखा। शाम होते ही गलन ज्यादा बढ़ गई, जिसके चलते लोग घरों में दुबकने शुरू हो गए। शाम के छह बजते-बजते ही सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया था। पूरे दिन आसमान में जहां हल्का कोहरा छाया रहा तो शाम होते ही कोहरे की चादर भी घनी होना शुरू हो गई।
विज्ञापन


जरूरत भर नहीं जल रहा अलाव
आजमगढ़। शहर क्षेत्र में नगर पालिका परिषद द्वारा अलाव की व्यवस्था जरूर की गई है, लेकिन भीषण ठंड व गलन को देखते हुए वह नाकाफी साबित हो रहा है। शहर के कुछ क्षेत्रों में जहां अलाव की पर्याप्त व्यवस्था है तो वहीं बहुत से क्षेत्र ऐसे भी है जहां इक्का-दुक्का स्थानों पर ही अलाव जलवाए जा रहे है। मुख्य चौक, पुरानी सब्जीमंडी, कटरा, पुरानी कोतवाली, तकिया, कोट, कालीनगंज, बड़ादेव क्षेत्र में अलाव की नपा प्रशासन ने बेहतर व्यवस्था कराई है, लेकिन सिविल लाइंस, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, नरौली, बेलाईसा आदि स्थानों पर इक्का-दुक्का स्थानों पर ही अलाव जलाए जा रहे है। कई प्रमुख चौराहे व तिराहे अब भी नपा के अलाव जलाए जाने की योजना से वंचित है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जल रहे अलाव
लाटघाट। कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है । वही चट्टी चौराहों पर जलने वाले अलाव नहीं दिख रहे हैं। बाजारों में लोग लकड़ी खरीद कर स्वयं जला रहे हैं। जबकि प्रशासन द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था है, फिर भी नही जल रहा है। पोस्ट ऑफिस, बैंक रोडवेज जैसे सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जाने की बड़ी आवश्यकता है। अलाव नहीं जलाए जाने के कारण बैंक, रोडवेज पर रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में कही भी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed