फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कोहरे से बढ़ी गलन और धूप ने पहुंचाई राहत

कोहरे से बढ़ी गलन और धूप ने पहुंचाई राहत

Fri, 22 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
कोहरे से बढ़ी गलन और धूप ने पहुंचाई राहत
आजमगढ़। कोहरे और सर्द हवाओं ने जनपद में गलन को बढ़ा दिया है। पछुआ हवाओं ने लोगों को ठिठुरने को विवश कर दिया है। सुबह आठ बजे के बाद निकली धूप ने लोगों को गलन से राहत पहुंचाई। लेकिन दिन ढलते ही कोहरे ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया और गलन शुरू हो गई। गुरुवार की सुबह कोहरे के कारण तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। स्कूलों के समय में परिवर्तन न होने से बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाने को विवश हुए।
विज्ञापन

पश्चिमी उप्र में हुई बर्फबारी और पछुआ हवाओं ने जनपद में गलन को बढ़ा दिया है। गुरुवार की सुबह आंख खुली तो जनपद को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया था। नगर क्षेत्र में सुबह आठ बजे सूर्य किरणें धरती पर पहुंची लेकिन ग्रामीण इलाकों में सुबह नौ बजे के बाद भगवान भाष्कर के दर्शन हुए। कोहरे के कारण सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहन रेंगते नजर आए। जैसे ही धूप निकली लोगों को राहत मिली। कोहरे और गलन के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को उठानी पड़ी। समय में परिवर्तन न होने से मासूम ठिठुरते हुए विद्यालय जाने को विवश हुए। धूप निकलने के कारण दिन के समय तो गलन कम हुई लेकिन जैसे ही दिन ढला कोहरे ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए। शाम सात बजे के बाद गलन इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दो पहिया वाहन चालक अलाव की खोज करते नजर आए। नगर क्षेत्र में नगरपालिका की ओर से पूर्व निर्धारित स्थलों पर अलाव जलाए जा चुके हैं। नगरपालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि अभी कुछ और जगहों को चिह्नित किया जा रहा है जहां अलाव की जरूरत महसूस की जा रही है। उन जगहों पर भी एक दो दिन में अलाव जला दिए जाएंगे।
विज्ञापन


जरूरतमंदों में बांटे कंबल
आजमगढ़। जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार की रात एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने नगर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन और रोडवेज आदि जगहों पर घूम-घूमकर सड़कों के किनारे सोए लोगों में कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट चौराहे पर स्थित रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया और वहां सारी व्यवस्था करने का निर्देश नगरपालिका ईओ को दिया। एसडीएम ने इस मौके पर नगर क्षेत्र में जलवाए गए अलावों की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में अलाव जल रहे हैं लेकिन उनके पास लकड़ियों की कमी है। जिसके लिए नगरपालिका ईओ प्रतिभा सिंह को निर्देशित कर दिया गया है कि वह पर्याप्त मात्रा में अलावों के पास लकड़ी की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोहरे में वाहन चलाते समय बरतें सावधानी
मेजवां। क्षेत्र स्थित मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल की ओर से सेंटर पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कोहरे के दौरान गाड़ी चलाते समय दुर्घटना से बचने के उपाय बताए गए। सेंटर इंचार्ज मो. कलीम ने कहा कि वर्तमान समय में कोहरा का प्रकोप है। ऐसी दशा में हमें ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। चारपहिया चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। हेड लाइट आन रखें साथ ही लाइट को बीम मोड में रखें। गाड़ी की गति धीमी होनी चाहिए। ध्यान रखना चाहिए कि वाहन चलाते समय आप का वाहन सामने से आने वाले वाहन के ड्राइवर को दिखाई देना चाहिए। अधिक कोहरे के दौरान सभी इंडीकेटर आन कर खड़ी कर दें। कार्य में जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। इस मौके पर शहजात, सखावत हुसैन, सरफराज, मु, अरशद, दानिश, राजेश, इमरान, रोमी, अनिल अफसर, नैयर, मो. सादिक, पप्पू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed