{"_id":"59fa0f8d4f1c1b3c3d8b4c03","slug":"191509560205-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरियों को पढ़ाया यातायात सुरक्षा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरियों को पढ़ाया यातायात सुरक्षा का पाठ
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। यातायात माह नवंबर जागरुकता अभियान का शुभारंभ बुधवार को मुहल्ला एलवल स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल से क्षेत्राधिकारी सदर/ यातायात मोहम्मद अकमल खां और प्रभारी यातायात अंगद प्रसाद तिवारी ने यातायात रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यातायात के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए सेंट जेवियर्स स्कूल से 300 बच्चों के साथ निकाली गई जागरुकता रैली स्कूल से निकल कर एलवल तिराहा, बड़ादेव तिराहा, शंकर तिराहा, चौक, कालीगंज तिराहा होते हुए विद्यालय पर जाकर समाप्त हुई। क्षेत्राधिकारी यातायात ने बताया कि यह अभियान एक से 30 नवंबर तक चलाया जाएगा। जिसके तहत यातायात पुलिस द्वारा लोगों के बीच जाकर यातायात के नियमों की जानकारी दी जाएगी। ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस मौके पर यातायात प्रभारी एवं समस्त यातायात पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। रैली के दौरान एमवी एक्ट का उल्लंघन करने वाले 21 वाहनों का चालान और 17 वाहनों से कुल 5200 रुपया शमन शुल्क के रुप में अर्जित किया गया।