फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अच्छे बुरे का भेद सिखाती है शिक्षा : हबीबुर्रहमान

अच्छे बुरे का भेद सिखाती है शिक्षा : हबीबुर्रहमान

Sat, 16 Mar 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
अच्छे बुरे का भेद सिखाती है शिक्षा : हबीबुर्रहमान
लालगंज। शिक्षा एक ऐसी नेमत है जो हमें अच्छे और बुरे का भेद सिखाती है। उक्त बातें मौलाना हबीबुर्रहमान कासमी ने जामिया फैजे आम देवगांव में आयोजित पुरस्कार वितरण और शैक्षिक जागरूकता अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों को बड़ी जिम्मेदारियां निभानी होंगी। हमें यह प्रस्तुत करने की आवश्यकता है कि क्या बेहतर है। बच्चों को निखारने के लिए इनके ऊपर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। शिक्षकों को इसे पूरी तरह से समझना चाहिए। इस मौके पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत कुरान के तिलावत से हुई। हाफिज मो. अजफर, मो. शारिब, मुआवियह कलाम, ओसामा ने तकरीरें कीं। जकाउल्लाह, मो. अरमान, रफीक अब्दुल्ला, हाफिज हंजला, मो. शारिब, मो. अहमद, अरसलान, उस्मान, मो. जैश, हमाद, आसिफ, शहजाद को पुरस्कृत किया गया। मो. इब्न अब्दुल्ला खुंदनपुर को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डॉ. मुहम्मद अरशद कासमी, डॉ. हाफिज निसार अहमद, खलीकुज्जमां, मुफ़्ती आसिम कमाल, हाफ़िज मिन्हाज, हाजी मुश्ताक अहमद, मौलाना जहीर अहमद और अन्य उपस्थित थे। मो. अहमद बंजारेपुरी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed