फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जनपद में थमने का नाम नहीं ले रही आक्रोश की चिंगारी

जनपद में थमने का नाम नहीं ले रही आक्रोश की चिंगारी

Wed, 20 Feb 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
जनपद में थमने का नाम नहीं ले रही आक्रोश की चिंगारी
आजमगढ़। पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद जवानों को लेकर जनपद में आक्रोश की चिंगारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस घटना के कई दिन बीतने के बाद भी बुधवार को जनपद में जगह-जगह पुतले फूंकने और शहीदों को नमन करने के लिए शोकसभाओं का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

बूढनपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के जीएसएसपीजी कालेज कोयलसा में छात्र संघ के महामंत्री शुभम उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों ने पुलवामा हमले के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार अमर शहीद केके सिंह स्मारक पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जावेद मंदे ने कहा कि शहीद हुए जांबाज जवानों की शहादत बेकार नहीं जायेगी हमारे देश के नौजवान फिरकापरस्त ताकतों के नापाक इरादों को कुचल कर रख देंगे। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार सेंट जेवियर्स स्कूल पकड़ी अहरौला प्रबंधक सौरभ सिंह के नेतृत्व स्कूल परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने शहीद जवानों को नमन किया। कैंडिल जलाकर लोगों ने मौन रखकर ईश्वर से शहीदों और उनके परिवार के लिए प्रार्थना की।वहीं दिवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की बैठक संघ भवन में अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए मेजर सहित पांच जवानों, साहित्यकार नामवार सिंह और संघ के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र के पिता के निधन पर अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक में न्यायिक कार्य से विरत रहे। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार श्री शिवा महाविद्यालय तेरही कप्तानगंज में छात्र छात्राओं और महाविद्यालय प्राध्यापक कर्मचारियों ने मिलकर पाकिस्तान विरोधी रैली निकाली। टिलूगंज में ग्रामीणों ने श्रद्घाजंलि सभा का आयोजन किया। लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार वीएसडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिसर में वीएसडी इंटरनेशनल स्कूल, वीएसडी प्राइवेट आईटीआई, वर्मा श्याम दुलारी महाविद्यालय, बीएड् और बीटीसी के सभी छात्रों ने पुलवामा में शहीद हुए भारतीय वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रैली निकाली। रौनापार कारगिल शहीद तिराहे पर स्थित शहीद मूर्ति पर पुष्प अर्पण तथा दीप जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार दी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रणविजय राय उर्फ मनोज राय की अध्यक्षता में अधिवक्ता कक्ष में बैठक हुई। जिसके बाद प्रधानमंत्री को एसडीएम के माध्यम से पत्र दिया गया। जिसमें उनसे पाकिस्तान के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई। तरवां प्रतिनिधि के अनुसारक्षेत्र के महंगू गंज बाजार में माता इंदिरा सनी देवी, न्यू ब्राइट स्कूल और बाजार वासियों ने इमरान खान और पाकिस्तान का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। पल्हनी ब्लॉक के संबलपुर में कमला यादव, जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर सिधारी हाईडिल चौराहा पर श्रद्धांजलि दी। शिब्ली नेशनल पीजी कालेज के छात्रों ने कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले और पाकिस्तान के खिलाफ उकरौड़ा से जुलूस निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लालजीत यादव, बृजबिहारी यादव, अंकित यादव, नीरज यादव, आशुतोष चौहान , रामआशीष सहित अनेक छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed