फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मंडलीय खादी प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

मंडलीय खादी प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

Mon, 31 Dec 2018 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय खादी प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
आजमगढ़। उप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की मंडलीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी देवी शरण उपाध्याय ने सोमवार शाम को महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी छह जनवरी तक आंबेडकर पार्क में चलेगी। प्रदर्शनी में विभिन्न जनपदों की खादी संस्थाओं की ओर से प्रतिभाग किया जा रहा है। इसमें सूती, खादी, ऊनी खादी, रेशमी खादी के कपड़ों के अतिरिक्त रजाई गद्दे, कंबल, शाल, लेडीज सूट, ऊनी सदरी खादी के सिले सिलाए कपड़े आदि उपलब्ध हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में खादी उत्पादों पर विशेष छूट दी जा रही है। प्रदर्शनी में विभिन्न ग्रामोद्योग उत्पाद जैसे जड़ी बूटी से निर्मित उत्पाद, आंवला उत्पाद, चन्दन से बने फेस पैक, हर्बल उत्पाद, चमड़े से बने जूते चप्पल, काश्मीरी शाल, सूट, सदरी आदि उपलब्ध हैं। यह सभी इकाइयां खादी ग्रामोद्योग बोर्ड एवं आयोग से वित्तपोषित हैं। इस मौके पर परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी एके श्रीवास्तव, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अर्जुन सिंह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बलिया विनोद कुमार, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मऊ अभय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed