फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

Tue, 25 Dec 2018 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन
आजमगढ़। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल के प्रांगण में रविवार की शाम क्षिति एक अभिलाषा का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर ने मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी और विशेष अतिथि शरद चंद्रा,सेंट जेवियर्स ग्रुप के चेयरमैन और गणमान्य का स्वागत फूलों का गुलदस्ता और बैज लगाकर कर किया।
विज्ञापन

बच्चों ने सरस्वती वंदना, नृत्य से आरंभ हुए समारोह में सूफी, पपेट, अरबियन, वेस्टर्न और लोक नृत्य की विभिन्न छापें देखने को मिली।छात्राओं ने महिलाओं के प्रति जनमानस में संवेदना जागृत करने का कार्य अपने नृत्य के माध्यम से किया। प्रधानार्चा निलेश श्रीवास्तव ने बच्चों के शैक्षिक विकास और सह शैक्षिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन उप प्रधानाचार्या अंजलि मिश्र ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर प्रशांत चंद्रा, तरणी श्रीवास्तव, धीरेंद्र भारद्वाज सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed