{"_id":"5b75cdf542c79214ea41221f","slug":"181534447093-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तानगंज-राजेसुल्तानपुर मार्ग बनेगा हर्बल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तानगंज-राजेसुल्तानपुर मार्ग बनेगा हर्बल मार्ग
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। लोक निर्माण विभाग की ओर से कप्तानगंज-महाराजगंज-राजेसुल्तानपुर मार्ग को हर्बल मार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा। बुधवार को प्रमुख सचिव आवास में शहरी नियोजन नितिन रमेश, पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर आदि ने मार्ग पर पौधरोपण कर इसका शुभारंभ किया। मार्ग पर मासपर्ण, सतपर्णी, ज्यट्रोफा, जल नीम, नीम, सहजन, मेंथा, लेमन ग्रास, भ्रिंगराज, मुई, आवंला, तुलसी, अश्वगंधा हल्दी को पौधों का रोपण किया जाएगा।
प्रदेश के सभी मंडलों में एक सड़क को हर्बल सड़क के रूप चयनित किया गया है। आजमगढ़ मंडल में कप्तानगंज-महाराजगंज-राजेसुल्तानपुर मार्ग का चन किया गया है। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर एसपी सिंह, अधीक्षण अभियंता नारायण राम, अधिशासी अभियंता आरके सोनवानी, संजीव कुमार, सहायक अभियंता रावेंद्र सिंह आदि ने कप्तानगंज के तेरही में पौधे लगाकर इसकी शुभारंभ किया। राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मार्ग पर कुल 400 पौधे लगाए जाएंगे। बुधवार लगभग 60-70 पौधे लगाए गए हैं। योजना के तहत ऐसी शड़क का चयन करना था जिस पर कोई बड़ा धार्र्मिक स्थल हो। मार्ग पर महाराजगंज में भैरव बाबा का मंदिर है। मार्ग को आने वाले दिनों में विशेष तौर पर विकसित भी किया जा सकता है। ऐसा सरकार की योजना मेंम है। इस मौके पर एसके सिंह, मनोज कुमार, विजय तिवारी आदि थे।