{"_id":"5b43ac864f1c1b02278b567d","slug":"181531161734-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव आज करेंगे समीक्षा, फाइनल होगा मिनट टू मिनट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव आज करेंगे समीक्षा, फाइनल होगा मिनट टू मिनट
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्रधानमंत्री 14-15 जुलाई को आजमगढ़, वाराणसी और मिर्जापुर में तीन प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सूबे के मुख्य सचिव इन कार्यक्रमों की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए तीनों मंडल में तैनात एडीजी जोन, आईजी, डीआईजी, कमिश्नर, डीएम और एसपी से मंगलवार सुबह 10 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रूबरू होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री के मिनट-टू-मिनट को भी फाइनल किया जाएगा, जिसे मंजूरी के लिए पीएमओ भेजा जाएगा। सुरक्षा से लेकर सभी प्रबंधों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा करने के बाद अंतिम मुहर लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 और 15 जुलाई को प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। इस दौरान वो आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस के शिलान्यास के साथ ही मंदुरी हवाई पट्टी पर जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, वाराणसी के राजा तालाब और मिर्जापुर में भी प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियां जोरशोर से शुरू की जा चुकी हैं। 11 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी तैयारियों की जायजा लेने और समीक्षा करने के लिए जनपद पहुंच रहे हैं। इससे पहले सूबे के मुख्य सचिव भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मुख्य सचिव कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए तीनों मंडल में तैनात एडीजी जोन, आईजी, डीआईजी, कमिश्नर, डीएम और एसपी से मंगलवार सुबह 10 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रूबरू होंगे। सभी अधिकारियों को तय समय पर सूचनाओं के साथ एनआईसी कक्ष में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री के मिनट-टू-मिनट को भी फाइनल किया जाएगा। सुरक्षा आदि को लेकर भी रणनीति बनेगी। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर प्रधानमंत्री की ओर से किन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करना है उसकी सूची भी तलब की गई है। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की सूची भी मांगी गई है। इसे मंजूरी के लिए पीएमओ भेजा जाएगा। इसके बाद ही ये कार्यक्रम पीएम के निर्धारित कार्यक्रम में शामिल हो पाएंगे। सुरक्षा से लेकर सभी प्रबंधों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा करने के बाद अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन