{"_id":"5abbdb644f1c1bcf1c8b462e","slug":"181522260836-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास योजना में जिले की रेटिंग में हुआ दो स्थानों का सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास योजना में जिले की रेटिंग में हुआ दो स्थानों का सुधार
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना में आजमगढ़ मंडल के तीनों जनपदों में दूसरे स्थान पर खिसक गया है। प्रदेश स्तर पर जनपद 32वें और मऊ 22वें स्थान पर है। वहीं बलिया जनपद को 66वां स्थान प्राप्त हुआ।
आजमगढ़ जनपद प्रदेश की सूची में 34वें स्थान से 32वें स्थान पर आ गया है। लेकिन अगर मंडल में जनपद की स्थिति देखें तो वह मऊ से पिछड़ा हुआ है। जनपद में आवास निर्माण के लिए 21110 आवास का लक्ष्य निर्धारित था। जिसके सापेक्ष आजमगढ़ जनपद में 18142 आवास पूर्ण हो चुके हैं। जिसका प्रतिशत 89.7 होता है जबकि मऊ जनपद का प्रतिशत 90 है और बलिया का 81 प्रतिशत है। अगर प्रदेश में मंडल के तीनों जनपदों की स्थिति देखें तो आजमगढ़ को प्रदेश में 32वां, मऊ को 22वां और बलिया को 66वां स्थान प्राप्त है। वहीं अगर पूरे प्रदेश में आवास निर्माण का प्रतिशत देखें तो यह 84 प्रतिशत है। परियोजना निदेशक दुर्गादत्त शुक्ल ने बताया कि वित्तीय वर्ष के बचे तीन दिन में इस रैंकिंग में सुधार होने की गुंजाइश है।