{"_id":"5a886d494f1c1b462c8b86f9","slug":"181518890313-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पूर्व ही विद्यालय पर लटकता मिला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पूर्व ही विद्यालय पर लटकता मिला ताला
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। सरकारी प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के खुलने और बंद होने का कोई समय ही निश्चित नहीं है। विद्यालयों पर तैनात शिक्षक व प्रधानाध्यापक अपनी मर्जी के अनुरूप विद्यालयों का संचालन कर रहे है। हरैया ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय की दशा तो यह है कि समय के पूर्व ही शिक्षकों ने विद्यालय पर ताला लटका दिया और बच्चों को घर भेज दिया।
हरैया ब्लाक प्रमुख दुलारी देवी को कई दिनों से विद्यालय के अनियमित ढंग से खुलने और बंद होने की शिकायत मिल रही थी। इसी शिकायत की जांच के लिए शनिवार को उनके प्रतिनिधि संतोष सिंह दिन में ढाई बजे के लगभग विद्यालय पर पहुंचे तो वहां ताला लटक रहा था। एक शिक्षिक जहां विद्यालय के बाहर खड़ी थी तो वहीं बच्चे घर जा रहे थे। संतोष सिंह ने मौजूद शिक्षिका से समय पूर्व विद्यालय बंद करने के बारे में पूछा तो वे कुछ जवाब नहीं दी। जिस पर उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत खंड शिक्षाधिकारी जनार्दन यादव से करने के साथ ही बीएसए को भी सूचना दी। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय पर प्रधानाध्यापिका अरूंधति राय के साथ ही दो सहायक अध्यापिका सरिता राय और अनिवासी राय तैनात है। जिसमें से मौके पर कोई भी नहीं मिला। वहीं प्राथमिक विद्यालय बाईपार पर सहायक अध्यापिका ममता बाहर खड़ी मिली। प्रधानाध्यापक हरिकेश्वर और सहायक अध्यापक सभापति मौजूद नहीं थी। विद्यालय पर तैनात शिक्षामित्र किरण भी उपस्थित मिली। इस बारे में पूछे जाने पर खंड शिक्षाधिकारी जनार्दन यादव ने कहा कि प्रमुख द्वारा शिकायती पत्र मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।