{"_id":"5a7b489c4f1c1b2d068b5407","slug":"181518028956-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : 41 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : 41 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का दूसरा दिन भी दुर्व्यवस्थाओं के नाम रहा। कक्ष निरीक्षकों की कमी ने केंद्र व्यवस्थापकों को सर्वाधिक परेशान किया। दूसरे दिन नकल न होने के डर से 41 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। तो वहीं चार मुन्ना भाई और पांच नकलची भी पकड़े गए।
बोर्ड परीक्षा में बुधवार को दूसरे दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिन्दी और इंटरमीडिएट की संगीत गायन व वादन की परीक्षा थी। हाईस्कूल हिन्दी की परीक्षा के लिए 144244 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से नकल न होने के डर से 41141 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट गायन व वादन में 85 पंजीकृत छात्रों में आठ अनुपस्थित रहे। सुबह की ही पाली में हाईस्कूल प्रारंभिक हिन्दी की परीक्षा में 27 छात्र पंजीकृत थे जिसमें 23 अनुपस्थित रहे। बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्रों पर दुर्व्यवस्थाओं का क्रम जारी रहा। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा के साथ ही उडनदस्ता प्रभारियों ने लगातार चक्रमण कर नकल पर लगाम लगाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन इसके बाद भी नकल माफिया अपने-अपने स्तर से नकल कराने में सफल नजर आए। डीआईओएस ने खरिहानी स्थित राधाकृष्ण इंटर कालेज पर निरीक्षण के दौरान तीन छात्रों विप्लव कुमार, विवेक तिवारी और विवेक यादव की उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान किया तो सभी के उत्तर समान पाये गए। जिस पर उन्होंने तीनों छात्रों को रिस्टकेट कर दिया। शांती स्मारक इंटर कालेज अमौड़ा पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने राजकुमार पुत्र मेवालाल को अनुचित साधन का प्रयोग करते पाया और रिस्टीकेट कर दिया। इसी क्रम में गयादीन जायसवाल इंटर कालेज खुरासो पर सचल दल प्रभारी हरिश्चंद्र ने एक परीक्षार्थी को रिस्टीकेट किया। कार्रवाई के क्रम में तीन कक्ष निरीक्षकों को भी कार्यमुक्त किया गया। जमुवां हडौरा स्थित श्री परमसंत दास इंटर कालेज पर प्रवेश पत्र मिलान के दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते चार मुन्ना भाई भी पकड़े गए। जिसमें संजय पुत्र रामप्यारे, सुमित पुत्र मदन, राकेश पुत्र राजेंद्र व मुन्ना पुत्र हरि प्रसाद शामिल रहे। इनके खिलाफ स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने तरवां थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।
गाड़ी दूर खड़ी पैदल ही सेंटर पर पहुंचे एडीएम
रानी की सराय। कस्बा स्थित शेख रहमत इंटर कालेज पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक ही एडीएम प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी निरीक्षण के लिए पहुंच गए। कालेज में पहुंचते ही उन्होंने कमरा नंबर चार में जाकर दो छात्राओं के कापियों का मिलान शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों के कुछ उत्तर समान मिले, जिस पर एडीएम ने कक्ष निरीक्षक से पूछताछ शुरू किया तो शिक्षकों से उनकी झड़प भी हो गई। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक की जम कर क्लास भी ली। सबसे बड़ी बात तो यह रही कि एडीएम अपनी गाड़ी विद्यालय से दूर खड़ी कराने के बाद पैदल ही निरीक्षण के लिए पहुंच गए थे। गेट पर दो होमगार्ड व दो सिपाही मौजूद मिले, लेकिन दोनों सिपाही मोबाइल पर ही व्यस्त थे। एडीएम के पीछे-पीछे अर्दली के आने पर सिपाहियों को एडीएम के आने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
एक ही डेस्क पर बैठ रहे दो परीक्षार्थी
लाटघाट। क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एक ही सीट पर दो-दो परीक्षार्थियों को बैठा कर परीक्षा दिलाई जा रही है। सीट भी इतनी छोटी है कि दोनों परीक्षार्थी आराम से अगल-बगल बैठ कर ही परीक्षा दे रहे है। परीक्षार्थियों के बैठने की जो व्यवस्था है उसे देख कर ही यह प्रतीत होता है कि इस स्थिति में शिक्षा विभाग नकल पर कैसे लगाम लगा पाएगा। सामूहिक नकल भले ही न हो रही है, लेकिन एक ही मेज पर अगल-बगल बैठे छात्र तो आपस में नकल कर रहे हैं।
दूसरे दिन भी सेंटरों पर रही कक्ष निरीक्षकों की कमी
लाटघाट। बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन भी केंद्र व्यवस्थापकों को कक्ष निरीक्षकों की कमी के चलते काफी परेशानी उठानी पड़ी। लाटघाट क्षेत्र के सरदार पटेल इंटर कालेज सतना पर शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए 12 कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंचे, जिसके चलते चपरासी आदि की ड्यूटी लगा कर परीक्षा किसी तरह संपन्न कराई गई। ऐसा ही कुछ हाल पूरे जिले में बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन भी देखने को मिला। जिसके चलते कक्ष निरीक्षकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिक्षा विभाग प्राथमिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाने की बात भले ही कह रहा है, लेकिन वास्तविकता यह है कि प्राथमिक शिक्षक भी परीक्षा ड्यूटी करने के लिए नहीं पहुंच रहे है।
दूसरी पाली में साठ परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत शाम की पाली में इंटरमीडिएट बीमा सिद्घांत एवं व्यवहार और व्यवसायिक वर्ग की सामान्य आधारिक विषय की परीक्षा थी। शाम की पाली की परीक्षा के लिए जिले में 37 परीक्षा केंद्रों पर कुल 840 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 60 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में किसी भी नकलची के पकड़े जाने अथवा अन्य किसी भी प्रकार की कार्रवाई की सूचना नहीं थी।