{"_id":"5a7b44df4f1c1b4d588b75f5","slug":"181518027999-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग फेल, एडीएम प्रशासन ने मचाया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग फेल, एडीएम प्रशासन ने मचाया हड़कंप
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शासन के निर्देशों के तहत नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने में शिक्षा विभाग तो शांत दिख रहा है, वहीं एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी की सक्रियता से परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप मचा हुआ है। एडीएम प्रशासन जिस भी सेंटर पर पहुंच रहे है वहां हड़कंप मच जा रहा है। उनकी कार्रवाई से ड्यूटी कर रहे शिक्षकों में आक्रोश भी देखने को मिला और एक शिक्षक नेता ने तो उन पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत करने की बात तक कही है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में सुचिता को लेकर शासन ने शिक्षा विभाग से लेकर जिला प्रशासन को कड़े निर्देश दिए है। किसी भी हाल में बोर्ड परीक्षा की सुचिता भंग न होने पाए इसके लिए शिक्षा विभाग ने हर सेंटरों पर सीसी टीवी लगवाने का फरमान जारी किया। सीसी टीवी लगाए भी गए है, इसके बाद भी नकल रोक पाने की कवायद में शिक्षा विभाग की सारी व्यवस्था बोर्ड परीक्षा के दौरान फेल नजर आ रही है। वहीं एडीएम प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन से सुर्खियों में आ गए हैं। उनकी ताबड़तोड़ कार्रवाई से जहां परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप मचा हुआ है वहीं कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी में लगे शिक्षक उन्की कार्रवाई की विरोध करने लगे हैं। माध्यमिक शिक्षकों के एक नेता ने तो बुधवार को डीआईओएस कार्यालय पर पहुंच कर एडीएम प्रशासन पर शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। शिक्षक नेता ने जिलाधिकारी से एडीएम के खिलाफ शिकायत करने की भी बात कही। एडीएम प्रशासन ने मंगलवार को कंधरापुर, बूढनपुर क्षेत्र में तो बुधवार को रानी की सराय क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं कई नकलची पकड़ा और कक्ष निरीक्षकों की भी जम कर क्लास ली थी।
नशे की हालत में ड्यूटी कर रहे सेक्टर मजिस्ट्रेट
आजमगढ़। बोर्ड परीक्षा में दुर्व्यवस्थाओं का आलम चरम पर है। ठेकमा क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की हालत तो ऐसी है कि वह नशे में धुत होकर ही सेंटरों पर पहुंच जा रहे हैं। जिससे क्षेत्र में बने परीक्षा केंद्रों के प्रभारियों व कक्ष निरीक्षकों में आक्रोश भी व्याप्त है। नशे में धुत सेक्टर मजिस्ट्रेट साहब कैसे बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराएंगे यह समझ से परे है। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष बृजेश राय ने बुधवार को डीआईओएस कार्यालय पर ीहुंच कर सेक्टर मजिस्ट्रेट के कवायद की शिकायत भी दर्ज कराई। जिस पर कार्रवाई करने के बजाए शिक्षा विभाग के जिम्मेदार लोग उन्हें सिर्फ एफआईआर कराने की राय देकर शांत हो गए। वहीं क्षेत्र के विद्यालयों के केंद्र व्यवस्थापक मजिस्ट्रेट द्वारा गलत रिपोर्ट लगा दिए जाने की चिंता के चलते शांत बैठे हुए है और दो दिनों से उन्हें किसी तरह झेल रहे है।