फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बैंक शीघ्र वापस करें छात्रवृति और शुल्क प्रतिपूर्ति की बची राशि

बैंक शीघ्र वापस करें छात्रवृति और शुल्क प्रतिपूर्ति की बची राशि

Wed, 17 Jan 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बैंक शीघ्र वापस करें छात्रवृति और शुल्क प्रतिपूर्ति की बची राशि
आजमगढ़। जिलाधिकारी ने मंगलवार शाम को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति में लगभग 54 करोड़ के हुए गबन के मामले में की जांच कर रहे अधिकारियों और 50 स्कूल-कालजों के प्रबंधकों की बैठक ली। इस जाच की प्रगति के बारे में जानकारी ली और जांच अधिकारियों को रिपोर्ट में जल्द से जल्द स्पष्ट फाइंडिंग देने के निर्देश दिए। साथ ही बैंकों को खाते में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की बची धनराशि शीघ्र वापस करने के निर्देश दिए।समीक्षा बैठक में समाज कल्याण अधिकारी राजीव रत्न सिंह ने जानकारी दी कि कई बैंकों को 2007-08 से 2013-14 के दौरान भेजी गई छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की रकम छात्रों के खाते गलत होने के कारण बैंकों में पड़ी है। ये भी बताया कि डीसीबी रानी की सराय ने उक्त अवधि का 54 लाख की धनराशि इन्हीं छात्रों में के खातों में डाल रखी है, जो वैसे ही पड़ी हुई है। खाता गलत होने पर भी उसमें धनराशि छोड़े रखने पर जिलाधिकारी ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ नाराजगी जताई। बैंकों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्तिकी बची रकम को विभाग को तुरंत वापस करने के निर्देश दिए। साथ ही जांच अधिकारियों को स्पष्ट फाइंडिंग के साथ डांच रिपोर्ट जल्द से जल्द देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed