{"_id":"59d676484f1c1bb7538b5d7a","slug":"181507227208-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाने के आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाने के आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शिकायत के आधार पर हुई जांच में वर्ष 2015-16 के दौरान हुई हजारों शिक्षकों की भर्ती में छह शिक्षक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करते पाए गए थे, जबकि 100 से ज्यादा चिह्नित हुए थे। इनकी जांच अभी चल रही है। उक्त छह शिक्षकों को खिलाफ 11 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश हुए थे। आदेश के दो माह बाद बीईओ की ओर से शिक्षक छोटेलाल के खिलाफ जीयनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
प्रदेश में वर्ष 2015-16 में 15 हजार और 16448 शिक्षकों की हुई भर्ती में जिले में कई शिक्षकों की भर्ती हुई थी। इसमें भाजपा नेता सहजानंद राय की ओर से दो शिक्षकों की फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने की शिकायत तत्कालीन कमिश्नर से की गई थी। जिलाधिकारी ने मामले की जांच जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. अर्चना सिंह को जांच सौंपी थी। जांच के दौरान छह शिक्षक फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी करते मिले थे, जबकि सौ से अधिक चिह्नित भी हुए थे। कमिश्नर के निर्देश पर प्रभारी जिलाधिकारी अभिषेक सिंह 11 अगस्त को आरोपी शिक्षक शिवमुनी यादव, यादव उषा, प्रभाकर मिश्रा, छोटेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने आदेश दिए थे। एक शिक्षक रवि राय के खिलाफ बाद में कार्रवाई का आदेश हुआ। आदेश के दो माह बाद अजमतगढ़ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बलुवा में सहायक अध्यापक पद पर तैनात छोटेलाल पुत्र बलिकरन निवासी मादीदुल्लाह, थाना दोहरीघाट,जिला मऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बीएसए के आदेश पर दो माह बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले भी बीईओ की ओर से तहरीर दी गई थी, लेकिन तत्कालीन थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया था।