फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बाढ़ के कारण 41 विद्यालयों के 4070 बच्चे शिक्षा से वंचित

बाढ़ के कारण 41 विद्यालयों के 4070 बच्चे शिक्षा से वंचित

Tue, 05 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ के कारण 41 विद्यालयों के 4070 बच्चे शिक्षा से वंचित
लाटघाट। परिषदीय विद्यालयों में अर्द्घवार्षिक परीक्षा का समय नजदीक आ रहा है। लेकिन अभी तक परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को पूरी किताब उपलब्ध नहीं हो पाई है। वहीं जनपद के देवारा क्षेत्र में बाढ़ के कारण 41 विद्यालय बंद चल रहे हैं। जिसके कारण 4070 बच्चों की पढ़ाई बाधित है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के देवारा क्षेत्र में जहां ग्रामीण बाढ़ की समस्या से पीड़ित होकर बंधों, स्कूलों और अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं। उनके बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। क्षेत्र के 41 विद्यालयों में विगत 10 अगस्त से ताला लटक रहा है। जिसमें हरैया विकास खंड के 27 और महराजगंज विकास खंड के 14 विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में 4070 बच्चें पंजीकृत हैं। इन्हें शिक्षित करने की जिम्मेदारी 94 शिक्षकों के कंधों पर है। इन बच्चों को न तो ड्रेस मिल सका है और ना ही किताब। क्योंकि बाढ़ के कारण विद्यालय में ताला बंद होने से न तो अध्यापक स्कूल पहुंच रहे हैं और ना ही बच्चे। अर्द्घवार्षिक परीक्षा भी नजदीक है। ऐसे में बच्चों की तैयारी किस प्रकार से होगी इस बात की चिंता अभिभावकों को सता रही है। खंड शिक्षा अधिकारी हरैया जनार्दन और महराजगंज रामकुमार ने बताया कि बाढ़ के कारण विद्यालय बंद चल रहे हैं। बाढ़ का पानी हटने के बाद जब विद्यालय खुलेंगे तो बच्चों में ड्रेस और किताबों का वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed