{"_id":"599c6cd24f1c1bac6c8b465f","slug":"181503423698-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ प्रदेश, स्वस्थ्य प्रदेश अभियान, की साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ प्रदेश, स्वस्थ्य प्रदेश अभियान, की साफ-सफाई
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छ प्रदेश, स्वस्थ्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भी जिले में सफाई अभियान चला। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह सफाई कर सरकार की मंशा से लोगों को अवगत कराया साथ ही फायदे भी बताए।
पल्हना संवाददाता के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष रामा साव के अध्यक्षता में मां पाल्हमेश्वरी धाम में सफाई की गई। इस मौके पर जिला महामंत्री ध्रुव सिंह, अशोक सिंह, रामनयन सिंह, सुरेंद्र सिंह, कृपाशंकर मिश्र, कमलेश सिंह, गोरख मिश्र, राजीव गुप्ता, राजकुमार मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर तहसील क्षेत्र के पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सफाई की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय, प्रधान रामकेवल तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह के नेतृत्व में फूलपुर सीएचसी में साफ-सफाई की गई। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज में पूर्व मंत्री भाजपा कार्यकर्ता कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, बजरंग बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष विनीत जायसवाल के नेतृत्व में साफ-सफाई की गई। अंबारी संवाददाता के अनुसार माहुल नगर पंचायत के काली चौरा मंदिर परिसर से लेकर पुलिस चौकी तक भाजपा के माहुल मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह व नगर अध्यक्ष धरणीधर पांडेय के नेतृत्व सफाई की गई। अहरौला संवाददाता के अनुसार सीएचसी परिसर, ब्लाक परिसर सहित विकास खंड परिसर में खंड विकास अधिकारी विजय पांउेय के नेतृत्व में साफ-सफाई की गई। सीएचसी प्रभारी डा. अजय कुमार यादव, रामसिंह पालीवाल, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।