{"_id":"5967bcea4f1c1b21268b45b6","slug":"181499970794-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के हालत में सुधार, भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के हालत में सुधार, भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ (ब्यूरो)। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफीजपुर गांव के पास बुधवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों की गोली से घायल प्रधान की हालत में दूसरे दिन गुरुवार की शाम तक सुधार हो रहा था। डाक्टर ने आपरेशन कर गोली निकाल दिया है। उधर घटना के संबंध में प्रधान के बड़े भाई ने तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोठरा गांव निवासी प्रधान धर्मेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना बुधवार की रात साढ़े नौ बजे शहर से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह हाफीजपुर गांव के समीप पहुंचे कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और प्रधान को गोली मार दिया। सीने में गोली लगने से घायल धर्मेंद्र बाइक समेत सड़क पर गिर गए। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। जबकि पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराई। हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन धर्मेंद्र को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार को आपरेशन कर सीने में लगी गोली निकाल ली गई। डाक्टर ने उसके हालत में सुधार बताया। उधर घटना के संबंध में धर्मेंद्र के भाई ने तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ नगर सच्चिदानंद ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।