फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   18 underpasses will be built between Satianv to Khorasan Road

सठियांव से खोरसन रोड के बीच बनेंगे 18 अंडरपास

Tue, 14 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
18 underpasses will be built between Satianv to Khorasan Road
सठियांव से खोरसन रोड रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेनें पुल पर से चलेंगी। दरअसल इसके बीच में 18 रेलवे क्रासिंग हैं। उनकी जगह अंडरपास बनाने के लिए प्रस्ताव स्थानीय अधिकारियों ने मंजूरी के लिए डिवीजन को भेजा है। रेलवे क्रासिंग पर हादसों को देखते हुए उनको बंद करने की योजना है। जहां मानव रहित क्रासिंग बंद कर दी गई है, वहां के लोगों को या तो पटरी से होकर पार करना पड़ता है या फिर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों ने अंडरपास बनाने के लिए कई बार विरोध प्रदर्शन किया। इसको देखते हुए मानव रहित क्रासिंग की जगह पर अंडरपास बनाने की तैयारी है। सठियांव रेलवे स्टेशन से लेकर खोरासन रोड रेलवे स्टेशन तक कुल 18 जगहों को चिह्नित किया गया है, जहां अंडरपास बनाए जाने हैं। गेट संख्या 18सी, 23सी, 24सी, 25सी, 26सी, व 31सी, 32सी, 33सी, 35सी, 36सी व 37सी पर अंडरपास बनाने के प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा रानी की सराय से आगे बढ़े तो 46सी, 49सी, 51बी, 55सी, 56सी व 57सी पर भी अंडरपास बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed