फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   18 days remaining, 51% of the paddy cost

18 दिन शेष, 51 फीसदी हुई धान की खरादारी

Fri, 09 Feb 2018 11:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Fri, 09 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
18 days remaining, 51% of the paddy cost
धान। - फोटो : अमर उजाला
शासन की ओर से इस बार धान खरीद के लिए 96800 एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। केंद्रों पर अब भूले-भटके ही किसान आ रहे हैं। अभी तक सिर्फ 51 हजार एमटी धान की ही खरीदारी हो पाई है। लक्ष्य के सापेक्ष विभाग अभी आधी खरीदारी ही कर पाया है।
विज्ञापन


आने वाले 18 दिनों में खरीद की मात्रा में खास इजाफा होने की संभावनी भी बहुत कम है। खरीद 28 फरवरी तक चलेगी। पिछले साल कुछ 69 हजार एमटी धान की खरीद हुई थी। लेकिन गत वर्ष किसानों से सीधी खरीद सिर्फ 10 हजार एमटी की ही हुई थी। अन्य खरीद आढ़त के माध्यम से की गई थी। इस बार किसानों से पूरे धान की सीधी खरीद हुई है।
विज्ञापन


शासन की ओर से वर्ष 2017-18 के लिए 96800 एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कई केंद्रों की स्थापना की गई थी। विभाग की ओर से अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 51 हजार एमटी धान की खरीद की गई है। ये लक्ष्य के आधे से थोड़ा अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रों पर भी अब भूले-भटके किसीन ही पहुंच रहे हैं। इसलिए अब बहुत ज्यादा खरीद की संभावना भी कम जताई जा रही है। हालांकि खरीद अभी 28 फरवरी तक जारी रहेगी। आंकड़ों को देखे तो विभाग इस बार पिछली खरीद से भी पीछे रह गया है।

पिछले साल की अपेक्षा इस बार लगभग 18 हजार एमटी धीन की खरीद कम हुई है। लेकिन पिछली बार किसानों से सीधी खरीद के साथ ही आढ़तों से भी धान खरीदा गया था। इसलिए जनपद से बाहर का धान भी पहुंचा था। विभागीय अधिकारियों की मानें तो पिछली बार किसानों से सिर्फ 10 हजार एमटी धान की ही सीधी खरीद हुई थी। शेष धान की खरीद अंतिम समय में आढ़तों से की गई थी। इस बार पूरे धान की खरीद सीधे किसानों से हुई है।



धान के बाद अब शुरू हुई गेहूं खरीद की तैयारी
आजमगढ़। धान खरीद के बाद शासन की ओर से गेहूं खरीद की तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। शासन की ओर से पत्र भेजकर संबंधित विभागों को खरीद की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस बार एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। पिछली बार 35 हजार एमटी गेहूं की खरीद हुई थी। विभागीय अधिकारी इस बार दोगुनी खरीद की उम्मीद जता रहे हैं। फिलहाल विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

अभी 28 फरवरी तक धान की खरीद चलनी है। इस बीच शासन की ओर से गेहूं खरीद की भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद संबंधी तैयारियों के लिए शासन की ओर से खाद्य एवं विपणन विभाग को दिशा निर्देश भेज दिए गए हैं।

विभाग को उत्पान का सर्वेक्षण एवं आंकलन, खरीद केंद्रों का चयन, किसानों के पंजीकरण, प्रचार-प्रसार, खरीद के लिए आवश्यक उपकरण, बोरा, यंत्र, स्टाफ आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश मिलते खाद्य एवं विपणन विभाग के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।


डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने बताया कि अभी लक्ष्य निर्धारण नहीं हुआ है। पिछली बार 35 हजार एमटी गेहूं की खरीद की गई थी। इस बार दोगुनी खरीद होने की उम्मीद है। इस बार भी बिचौलियों को खरीद से दूर रखा जाएगा। किसानों से सीधे गेहूं की खरीद की जाएगी। जल्द ही केंद्रों आदि की घोषणा कर दी जाएगी। इस दिशा में काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed