फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1.73 lakh farmers will be deprived of Samman Nidhi due to lack of e-KYC

Azamgarh News: 1.73 लाख किसानों को ई-केवाईसी नहीं, सम्मान निधि से होंगे वंचित

Sun, 18 Feb 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
1.73 lakh farmers will be deprived of Samman Nidhi due to lack of e-KYC
पीएम किसान सम्मान निधि के लिए पंजीकृत 1.73 लाख किसानों ने अपने बैंक खाते का ई-केवाईसी नहीं कराया है। अगर इन्होंने जल्द से जल्द ई-केवाईसी नहीं कराया, तो वह निधि की अगली किस्त से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को खेती बाड़ी के लिए केंद्र सरकार की तरफ से वर्ष में तीन बार दो-दो हजार दिए जाते हैं। वर्तमान समय में आजमगढ़ जिले में योजना के तहत 809214 किसानों ने पंजीकरण कराया है। बीते नवंबर माह में सरकार ने 15 वीं किस्त जारी की थी। मार्च में 16वीं किस्त जारी होने की उम्मीद है। किसान सम्मान निधि का लाभ लेते रहने के लिए सरकार ने बैंक खाते का ई केवाईसी और पीएम किसान पोर्टल पर भूमि अंकन अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद से किसान परेशान हैं। ई केवाईसी और भूमि अंकन के लिए बैंकों और तहसीलों का चक्कर लगा रहे हैं। किसानों की सुविधा के लिए कृषि भवन सिधारी में भी हेल्प डेस्क खोला गया है। शनिवार की रिपोर्ट की बात की जाय तो पोर्टल पर 809214 किसानों में से 635751 किसानों की सभी प्रक्रिया पूर्ण हो पाया है। जबकि 173463 किसानों की ई केवाईसी नहीं हो पाई है। अगर इन्होंने जल्द से जल्द ई केवाईसी के साथ अन्य प्रक्रिया पूरी नहीं किया तो सम्मान निधि की अगली किस्त से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed