फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आपदा राहत कोष में भेजे 29.07 लाख, खाते में नहीं पहुंची धनराशि

आपदा राहत कोष में भेजे 29.07 लाख, खाते में नहीं पहुंची धनराशि

Tue, 18 Dec 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
आपदा राहत कोष में भेजे 29.07 लाख, खाते में नहीं पहुंची धनराशि
आजमगढ़। केरल आपदा के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आपदा राहत कोष में 29.07 लाख से ज्यादा की धनराशि भेजी गई है। लेकिन ये धनराशि आपदा राहत विभाग के खाते में नहीं पहुंची। सोमवार को खाता संख्या से मिलान किया तो तो इसका खुलासा हुआ है। धनराशि कहां गई इसकी तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

केरल में मूसलाधार बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ में काफी हानि हुई थी। जिला प्रशासन की पहल पर आपदा राहत कोष में पहले 44 लाख रुपये एकत्र हुए थे, जिसे मुख्यमंत्री राहत कोष में भेज दिया गया था। इसके बाद आपदा राहत कोष में 84 लाख की धनराशि और एकत्रित हुई थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 29.07 लाख रुपये की मदद की गई थी। धनराशि ऑनलाइन आपदा राहत कोष (खाता संख्या 50277475568) में भेज दी गई थी। इसकी सूचना लेकर सोमवार को डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा आपदा राहत विभाग पहुंचे। विभाग ने इसे आपदा राहत कोष से मिलाया तो 29.07 लाख की धनराशि से संबंधित कोई ट्रांजेक्शन नहीं मिला। इस पर टोकन नंबर से मिलान कराने की बात कही गई। अब टोकन नंबर से पता किया जाएगा कि धनराशि किस खाते में स्थानांतरित हुई है। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि धनराशि आपदा राहत कोष में ही भेजी गई है। फिर भी टोकन नंबर से इसका मिलान करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed