{"_id":"5bfedd9abdec22417f79f545","slug":"171543429530-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादी से जुड़ने और उपयोग करने के लिए अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादी से जुड़ने और उपयोग करने के लिए अपील
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने बुधवार को एसकेपी इंटर कालेज के मैदान में प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अन्तर्गत खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी का शुभारम्भ गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण कर किया। सीडीओ ने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया।
सीडीओ ने कहा कि लोगों से खादी से जुड़ने और खादी का उपयोग करने के लिए अपील की। सहायक निदेशक गोरखपुर एमआर प्रजापति ने खादी ग्रामोद्योग की योजनाओं पर प्रकाश डाला। निदेशक केपी राम ने सबका आभार व्यक्त किया।आयोजक अखिलेश सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में कुल 100 स्टॉल बनाए गए हैं। इसमें मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, प्रतापगढ़, उदयपुर, उत्तराखण्ड, राजस्थान, सहारनपुर, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, काश्मीर, सीतापुर आदि जगहों की दुकाने हैं। प्रदर्शनी में खादी ग्रामोद्योग के अलावा साड़ी, चमड़े का सामान, आयुर्वेदिक दवायें, फर्नीचर, काश्मीरी साल, शूट, जैकेट, ड्राई फूड आदि सामान उपलब्ध है। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश सिंह ने किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश पाण्डेय, ब्रम्हानन्द सिंह, रणविजय सिंह, एके उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।