फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लात पड़ते ही चकनाचूर हुई नाली पर ढाली गई पटिया

लात पड़ते ही चकनाचूर हुई नाली पर ढाली गई पटिया

Wed, 28 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
लात पड़ते ही चकनाचूर हुई नाली पर ढाली गई पटिया
आजमगढ़। नगर पालिका प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी की जा रही है। शहर की पुरानी सब्जीमंडी से गुरूघाट जाने वाले रास्ते पर स्थित नाली पर ढाली गई पटिया में मानक की अनेदखी हुई है। मंगलवार को भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर चेयरमैन का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया। नाली पर ढाली गई पटिया में मानक की अनदेखी की खबर अमर उजाला ने 26 नवंबर के अंक में बिना सरिया के बना रहे नाली की पटिया शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेकर भारत रक्षा दल की टीम मंगलवार को मौके पर पहुंच गई। नाली पर ढाली गई पटिया को तोड़ने में हथौड़े की जरूरत ही नहीं पड़ी। भारद के एक कार्यकर्ता ने पटियां पर चार-छह लात ही मारी थी कि पूरी पटिया चकनाचूर हो गई। इसके बाद भारद कार्यकर्ताओं ने फोन कर ईओ को मौके पर बुलाया लेकिन वे नहीं आए। भारद कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही चेयरमैन का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर भारद के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष उमेश सिंह, मनीष कृष्ण, मो. अफजल, नसीम अहमद, प्रतीक मोदनवाल, गणेश सोनकर, घनश्याम गुप्ता, डॉ. धीरजी श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रदीप मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन ने जांच का दिया निर्देश
आजमगढ़। भारत रक्षा दल कार्यकर्ताओं ने मानक की अनदेखी कर हो रहे पटिया निर्माण की शिकायत एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने किया। जिस पर एडीएम प्रशासन ने तीन सदस्यी टीम गठित कर जांच कराने का निर्देश दिया है। जांच टीम में पीडब्लूडी व आरईएस के लोगों को शामिल किया गया है। एडीएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed