फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रिकार्ड खंगालने बीएसए दफ्तार पहुंचे एडी बेसिक, मचा हड़कंप

रिकार्ड खंगालने बीएसए दफ्तार पहुंचे एडी बेसिक, मचा हड़कंप

Fri, 20 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
रिकार्ड खंगालने बीएसए दफ्तार पहुंचे एडी बेसिक, मचा हड़कंप
आजमगढ़। कूट रचित अभिलेखों के आधार पर नौकरी पाने का जिन्न एक बार फिर बाहर निकल आया है। एक तरफ जहां इक्का-दुक्का कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है तो वहीं एडी बेसिक योगेंद्र कुमार गुरुवार को अचानक रिकार्ड खंगालने के लिए बीएसए कार्यालय पहुंच गये। आईजीआरएस पर किसी ने पूर्ववर्ती सपा सरकार में हुईं सभी प्रकार के भर्तियों मे गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इस शिकायत पर सभी जिलो में जांच का आदेश हुआ है। इसी के क्रम में एडी बेसिक योगेंद्र कुमार गुरुवार को बीएसए आफिस पर पहुंच कर सपा सरकार में अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में हुई नियुक्तियों के रिकार्ड की जांच की। वे लगभग एक घंटे तक बीएसए कार्यालय पर रहे। इस दौरान बीएसए कार्यालय के बाबुओं में हड़कंप की स्थिति रही। एडी बेसिक ने बताया कि किसी भी भर्ती में दो-चार गड़बड़ियां हो सकती है। लेकिन शिकायतकर्ता ने पूर्ववर्ती सरकार के सभी भर्ती प्रक्रियाओं में धांधली का आरोप लगाया है। यह जांच काफी बड़ी है। फिर भी जब शिकायत हुई है तो जांच करना हमारी जिम्मेदारी बनती है। इसी के तहत बीएसए दफ्तर पर रखे रिकार्ड को खंगालने के लिए गया था। फिलहाल तक कोई गड़बड़ी सामने नहीं आयी है और रिकार्डों के जांच की कवायद अभी आगे भी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed