{"_id":"5b50d7074f1c1b27618b5b67","slug":"171532024583-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीएस लेजर बनाए जाने की मांग, 23 को देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीएस लेजर बनाए जाने की मांग, 23 को देंगे धरना
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(रामजन्म सिंह गुट) की बैठक गुरुवार को मुकेरीगंज स्थित जिला कार्यालय में हुई। जिसमें जून माह का बकाया वेतन न दिए जाने सहित शिक्षकों की अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के नवीन पेंशन योजना की कटौती जून 2016 से की जा रही है। लेकिन अब तक शिक्षक और कर्मचारियों के खातों में अभी तक जमा नही कि गई। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ण कटौती राजकीय अनुदान के साथ उनके प्रान खातों में जमा कि जाए साथ ही सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के खातों के लिए विद्यालय स्तर पर एनपीएस लेजर बनाया जाए, जिससे उनकी कटौती की धनराशि का पता चल सके। जिलामंत्री पंकज सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यालय की शिथिलता के कारण शिक्षकों को माह जून का वेतन अभी तक नही मिल सका। जिससे शिक्षकों में काफी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि वेतन नहीं तो काम नहीं के रुप मेें संगठन पठन-पाठन के बहिष्कार का निर्णय दो दिन के भीतर ले सकता है। वही संघ का कहना है कि समस्याओं को लेकर कई बार जिला विद्यालय निरीक्षक से वार्ता हुई, लेकिन आज तक समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ। जिसके विरोध में 23 जुलाई को शिक्षक संघ जिला विद्यालय निरीक्षक पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर शेर बहादुर सिंह, वीरेंद्र सिंह, अबरार अहमद, लालजी सिंह, जयराम गुप्ता, इंद्रजीत राम सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन