फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बिहार से आए श्रवण साह बने आकर्षण का केंद्र

बिहार से आए श्रवण साह बने आकर्षण का केंद्र

Sat, 14 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
बिहार से आए श्रवण साह बने आकर्षण का केंद्र
आजमगढ़। हनुमान का रूप, सिर पर कमल के फूल का टोपा लगाए और हाथों में नमो के नाम की गदा लिए बिहार के बेगूसराय जनपद के पनहास गांव निवासी श्रवण साह सभी का आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। कार्यकर्ता उनके साथ फोटो खिंचाने में मशगूूल रहे। मंदुरी स्थित हवाई पट्टी पर आयोजित मोदी की जनसभा में हर किसी की निगाहें मंच पर लगी थी। हर कोई अपने बैठने के लिए स्थान की तलाश में जुटा था। इसी बीच हनुमान का वेष धारण किए बिहार के बेगूसराय जनपद के पनहास गांव निवासी श्रवण साह जैसे ही वहां पहुंचे, सभा स्थल पर हर किसी के आकर्षण का केंद्र बन गए। हर कोई कौतूहल भरी नजरों से उन्हें देख रहा था। केसरिया पहने श्रवण ने अपने सिर पर मुकुट की जगह कमल के फूल का टोपा लगा रखा था जिस पर स्वच्छ भारत लिखा था। सीने पर मादी की तस्वीर लटक रही थी जिस पर जय भारत उदय लिखा हुआ था। एक हाथ में गदा थी जिस पर नमो लिखा हुआ था। दूसरे हाथ में यूपीडा द्वारा छपवाई गई पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की पुस्तिका थी। भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ सेल्फी लेने लगे। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रवण साह मोदी-मोदी का नारा लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed