फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जल निकासी की व्यवस्था न होने से रोष, सौंपा पत्रक

जल निकासी की व्यवस्था न होने से रोष, सौंपा पत्रक

Sun, 29 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
जल निकासी की व्यवस्था न होने से रोष, सौंपा पत्रक
मुबारकपुर। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के वार्ड 16 नेवादा मुहल्ले में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। बरसात के मौसम के पूर्व यदि इसकी व्यास्था नहीं हुई तो वार्ड वासियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ेगा। इसी समस्या को लेकर मुहल्ले की महिलाएं पूर्व प्रधान ऐनुद्दीन के नेतृत्व में शनिवार को समाधान दिवस पर थाने पर पहुंची और थाने पर मौजूद अधिकारियों को पत्रक सौंप कर जल निकासी की व्यवस्था कराये जाने की मांग की। महिलाओं का कहना था कि नपा के नाले का पानी अलीनगर, नेवादा होते हुए बाहर निकलता है। जिस सरकारी पोखरी में नाले का पानी बहता था, उसे कुछ लोगों ने पाट दिया है। जिससे अब नाले का पानी अमिलो मुहल्ले के कुछ घरों के आसपास जमा हो रहा है। बरसात के मौसम में जलजमाव की स्थिति हो जायेगी। महिलाओं का यह भी कहना है कि नपा से लेकर उच्चाधिकारियों तक शिकायत की जा चुकी है लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। पत्रक देने वालों में रूकसाना खातून, रजिया अंजुम, परवीन जहां, रआमीना, नूरजहां, आयशा बानो, शमीमुन्निशा, नफीसा खातून, खैरूलनिशा सहित अन्य महिलाएं शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed